ऊर्जा मंत्री को विद्युत सब स्टेशन परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें, दिए कार्रवाई के निर्देश

ऊर्जा मंत्री को विद्युत सब स्टेशन परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें, दिए कार्रवाई के निर्देश

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। रविवार को विकास कार्यों के औचक निरीक्षण पर निकले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) सागर ताल रोड पर बने 33 केवी विद्युत सब स्टेशन (Sub Station)  पर भी गए।  ऊर्जा मंत्री जैसे ही परिसर में घुसे वहां शराब की खली बोतलें पड़ी देखकर उनका माथा ठनक गया।  उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से जब सवाल किये तो वे जवाब नहीं दे पाए उसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारी को फोन पर फटकार लगाईं और कार्रवाई के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) रविवार को प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण पर निकले थे। उन्होंने उनकी विधानसभा ग्वालियर विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों को देखा और घटिया निर्माण क्वालिटी पर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और नगर निगम कमिश्नर शिवम् वर्मा से नाराजगी जताई।

ये भी पढ़ें – एक लात नहीं सह पाई भ्रष्टाचार की दीवार, गिरते-गिरते बचे मंत्री जी

विकास कार्यों के निरीक्षण के बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) विभागीय अधिकारियों के साथ सागरताल रोड स्थित 33 केवी के विद्युत सब-स्टेशन (Sub Station) पर पहुंचे। ऊर्जा मंत्री मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर(Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) जैसे ही विद्युत सब स्टेशन (Sub Station)  परिसर में अंदर गए उन्हें वहां शराब की खाली बोतलें दिखाई दी जिसे उन्होंने अपने हाथों से उठाया और जब्त किया।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1404073824119787522

ये भी पढ़ें – रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय को बताया था जिन्ना का अंश, अब पीसी शर्मा ने दिया जवाब, कही ये बात

ऊर्जा मंत्री ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से फोन पर कहा परिसर में शराब की बोतल कहाँ से आईं, यहाँ तो ऊँची दीवार है, इसके लिए कौन दोषी है, क्या कार्रवाई होनी चाहिए करिये और बताइये।  ऊर्जा मंत्री ने परिसर की नियमित साफ सफाई के भी निर्देश दिए । ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अगली बार ये बर्दाश्त नहीं होगा।

ये भी पढ़ें – Rajgarh News: बीच सड़क पर हुई किसान और पुलिसकर्मी में हाथापाई, वीडियो वायरल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews