Famous Kulfi: विदेशों तक फेमस है मध्य प्रदेश की ये कुल्फी, 1945 से बरकरार है स्वाद

Famous Kulfi

Famous Kulfi Of Ujjain: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन धार्मिक शहर होने के चलते देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हर साल ही नहीं बल्कि हर रोज यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों का पर्यटन करने के लिए पहुंचते हैं।

महाकाल की नगरी का हर दिन किसी त्योहार की तरह होता है क्योंकि धार्मिक क्षेत्रों में उमड़ने वाले आस्था की भीड़ हर दिन को खास बना देती हैं। विश्व का एकमात्र दक्षिणमुखी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल का दरबार, शक्तिपीठों में से एक मां हरसिद्धि का मंदिर, मदिरापान करने वाले बाबा काल भैरव, तांत्रिकों की अधिष्ठात्री मां गढ़कालिका या फिर मंगल ग्रह का जन्म स्थान मंगलनाथ मंदिर, हर जगह पर्यटकों के बीच विशेष स्थान रखती है और हर समय यहां भीड़ बनी रहती है।

उज्जैन जितना अपने धार्मिक स्थलों के लिए पहचाना जाता है, उतना ही ये कुछ अन्य चीजों के लिए भी मशहूर है। गोपाल मंदिर पर लगने वाला हल्दी कुमकुम का सबसे बड़ा बाजार हो या फिर देश भर में प्रसिद्ध वीडी क्लॉथ मार्केट यह कुछ ऐसी जगह है जिनके बारे में देश ही नहीं विदेशों तक भी ख्याति फैली हुई है।

आज हम आपको धार्मिक पर्यटन और प्रसिद्ध मार्केट से हटकर उज्जैन के एक फूड स्पॉट की जानकारी दे रहे हैं। जिसका स्वाद देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों को पसंद आता है क्योंकि जब देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंचते हैं तो यहां के स्वाद का आनंद लेना कभी नहीं भूलते।

प्रसिद्ध है Famous Kulfi

अनगिनत मंदिरों के बीच उज्जैन में एक ऐसी जगह जो अपनी अलग अलग वैरायटी की स्वादिष्ट कुल्फी के लिए पहचानी जाती है। यह जगह फेमस कुल्फी के नाम से प्रसिद्ध है और हर कोई बड़े ही चाव से यहां कुल्फी का आनंद लेता हुआ दिखाई देता है।

सबसे खास बात तो यह है कि जहां लोग कुल्फी और आइसक्रीम का सेवन गर्मियों में सबसे ज्यादा करते हैं। लेकिन इस जगह पर 12 महीने कुल्फी की डिमांड एक जैसी बनी रहती है और गर्मियों में इसकी खपत कुछ ज्यादा बढ़ जाती है।

Famous Kulfi

मध्य प्रदेश की पहचान बनी फेमस कुल्फी

पहले उज्जैन में छत्री चौक के सामने फेमस कुल्फी की सिर्फ एक दुकान हुआ करती थी। लेकिन बढ़ते हुए ग्राहकों की संख्या को देखने के बाद अब फ्रीगंज में भी इसके सेंटर खुल गए हैं, उसके बावजूद भी भीड़ जस की तस बनी रहती है। धीरे धीरे कर उज्जैन की ये प्रसिद्ध कुल्फी अब पूरे मध्यप्रदेश की पहचान बनती जा रही है।

Famous Kulfi

शहर में है 5 आउटलेट्स

एक स्टॉल के बाद अब पूरे शहर में फेमस कुल्फी के पांच सेंटर खुल चुके हैं। जिनमें से दो छत्री चौक, एक फ्रीगंज के तंबाकू बाजार और एक कोट मोहल्ला चौराहा और एक नानाखेड़ा के सी 21 मॉल में हैं। इतनी जगह आउटलेट्स होने के बाद भी हर जगह भीड़ देखी जाती है और लोग अपनी कुल्फी लेने के लिए इंतजार करते दिखाई देते हैं।

Famous Kulfi

प्योर दूध से बनती है कुल्फी

फेमस कुल्फी की दुकान पर मिलने वाली इस कुल्फी की सबसे खास खास बात ये है कि इसे प्यार दूध से बनाया जाता है। इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है और ये बस 30 से 40 रुपए में मिल जाती है। यहां सीताफल, मैंगो, पिस्ता और रबड़ी फ्लेवर में कुल्फी मिलती है। जिसका स्वाद लोग चाव से लेते नजर आते हैं।

Famous Kulfi

उज्जैन के रहने वाले लोगों की जुबान पर तो फेमस कुल्फी का स्वाद चढ़ा ही हुआ है लेकिन आप कहीं और रहते हैं और आपने अब तक ये स्वादिष्ट डिश नहीं खाई है तो आपको महाकाल नगरी जाने पर इसका स्वाद जरूर चखना चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews