खाद लेने गए किसान ने SDM पर लगाया अभद्रता का आरोप, कलेक्टर से की हटाने की मांग

खाद लेने गए किसान ने SDM पर लगाया अभद्रता का आरोप, कलेक्टर से की हटाने की मांग

टीकमगढ़, आमिर खान। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में खाद लेने गए एक विकलांग किसान से एसडीएम सौरभ मिश्रा ने अभद्रता कर दी। किसान ने आरोप लगाया है कि जब उसने एसडीएम से खाद दिलाने की बात कही तो वे नाराज हो गए और उन्होंने किसान का मुंह तोड़ देने की धमकी दे डाली। नाराज किसान ने अपने साथ हुई अभद्रता की शिकायत करने की बात कही और ऐसे अधिकारी को हटाने की कलेक्टर से मांग की है।

ये भी देखें- रामायण सर्किट ट्रेन के वेटरों को संतो की वेशभूषा पहनाने पर विवाद संतो ने ट्रेन रोकने की धमकी दी , रेल मंत्री को लिखा पत्र

दरअसल केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लगातार किसानों के प्रति हितैषी होने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार भरोसा दिलाती है कि वो किसानों के सम्मान में खड़ी हैं, लेकिन टीकमगढ़ शहर में इन दिनों किसान खाद की समस्या के साथ-साथ अधिकारियों द्वारा अपमान सहने की स्तिथि में हैं। इसका उदाहरण आज विपडन संघ सहकारी समिति के सामने किसानों को देखने को मिला। दरअसल आज जब किसान खाद लेने गए तो वहां उन्हें खाद नहीं मिला। इसके बाद किसानों ने सड़क पर हंगामा कर दिया। सूचना के बाद मौके पर टीकमगढ़ एसडीएम सौरभ मिश्रा और भारी पुलिस बल पहुंचा। इस दौरान एक विकलांग किसान ने एसडीएम से जब खाद दिलाने की बात कही तो सहाब नाराज हो गए और विकलांग किसान गोपाल यादव को उनका मुंह तोड़ देने की धमकी दे डाली। नाराज और बेबस किसान ने अपने साथ बीती आपबीती मीडिया को बताई और एसडीएम पर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल इस संबंध में टीकमगढ़ एसडीएम कुछ भी बोलने को तैयार नहीं।

[dgv_vimeo_video id=”648530364″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews