भोपाल से निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Vande Bharat train

Vande Bharat Express: आज सुबह रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन के C-14 कोच में आग लग गई। ये हादसा बीना से पहले कुरवाई में हुआ। कोच में लगी बैटरी से आग लगने की घटना हुई। हादसे के वक्त ट्रेन में कई यात्री और वीआईपी सवार थे।

आगजनी की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर दमकल ने आग पर काबू पाया। सुरक्षा जांच के बाद एक बार फिर ट्रेन को सफर पर रवाना कर दिया गया है।

बीना से पहले हादसा

भोपाल-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:40 पर रानी कमलापति स्टेशन से रवाना हुई थी। बीना स्टेशन पहुंचने से पहले कुरवाई केथोरा में ट्रेन के C 14 कोच में अचानक आग लग गई। इस कोच में 36 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना लगते ही 7:10 पर ट्रेन को कुरवाई में रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

[dgv_vimeo_video id=”845808162″]

ऐसे लगी आग

ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों का कहना है कि कोच में सीट के नीचे से धधकने की आवाज आई। आवाज सुनकर यात्री घबरा गए और वहां से भागे। जब ट्रेन रुकी तो पता लगा कि बैटरी में आग लगी हुई थी। इस ट्रेन में आईएस अविनाश लवानिया, कांग्रेस नेता अजय सिंह समेत कई वीआईपी सफर कर रहे थे। घटना की सूचना के बाद पूरी ट्रेन खाली करा ली गई है।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दी जानकारी

वंदे भारत एक्सप्रेस में हुई आगजनी की इस घटना के बारे में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जानकारी दी है। हादसे के वक्त वह ट्रेन में सवार थे और उन्होंने बताया कि अचानक से ही ट्रेन रुकी तो सभी सोच में पड़ गए कि क्या हुआ है फिर पता चला की सबसे पीछे बैटरी की वजह से आग लग गई है। आग पर काबू पा लिया गया है, सब कुछ ठीक है।

MP की पहली वंदे भारत है भोपाल-निजामुद्दीन

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से निजामुद्दीन और फिर रानी कमलापति तक चलने वाली ये ट्रेन मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है। 1 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 2 अप्रैल से इसका ऑफिशियल रन शुरू हुआ था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews