
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। गुरुवार का दिन ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) के लिए बहुत भारी रहा। सुबह सुबह जिम संचालक की गोली मारकर हुई ह्त्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस आरोपियों तक पहुँचने की कोशिश में लगी थी कि शाम ढलते ढलते एक और गोली कांड हो गया। इस बार गोली घर के अंदर चली और आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने अपने सगे भाई बहन को ही गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया।
ग्वालियर (Gwalior News) के थाटीपुर थाना क्षेत्र में सगे भाई ने सगे छोटे भाई और बहन को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना के पीछे पारिवारिक संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने घायल भाई-बहन को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है जबकि आरोपी भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें – जिम संचालक की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर
घटना मुरार नदी पर टाल के पास बसे तृप्ति नगर की है। घायल बच्चों की माँ उषा शर्मा ने बताया कि उनके बड़े बेटे सोनू शर्मा ने कुछ दिन पहले घर के हिस्से को लेकर विवाद किया था। आज उसने फिर विवाद किया, छोटा बेटा रवि जब बीच में बोला तो दोनों में झगडा होने लगा इतने में सोनू ने कट्टा निकालकर गोली मार दी जिसमें छोटा बेटा रवि और बेटी पूनम घायल हो गए।
ये भी पढ़ें – ग्वालियर में सटोरियों के हौसले बुलंद, पत्रकार को सड़क पर लाठी डंडों से पीटा
गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भाई-बहन को जयारोग्य अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। उधर इस मामले में एसपी का कहना है कि आरोपी भाई कुछ दिन पहले ही जेल से छूट ,कर आया है। घर में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ है जिसमें उसने गोली चलाई है। घायल भाई की पीठ में और बहन के पेट में गोली लगी है। आरोपी भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”652473706″]
[dgv_vimeo_video id=”652473922″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

