
डेस्क रिपोर्ट। बुंदेलखंड के लोगों को हवाई सफर की बड़ी सौगात मिली है, यहाँ दिल्ली खजुराहो के बीच फिर से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है, बीजेपी प्रदेश और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के प्रयासों के बाद मिली इस सौगात से लोग बेहद खुश है, बताया जा रहा है कि 18 फरवरी से यह हवाई सेवा शुरू होगी, उम्मीद जताई जा रही है, कि हवाई सेवा शुरू होने के बाद क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन को नए अवसर मिलेंगे, बीजेपी प्रदेश और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया है।
यह भी पढ़े.. रिश्वत लेते वायरल हुए वीडियो के बाद कार्रवाई, खाद्य विभाग के दो कर्मचारियों को किया सस्पेंड
गौरतलब है कि लंबे समय से इस रूट के लिए हवाई सेवा की मांग की जा रही थी, इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही सांसद ने भी इस बात को केन्द्रीय मंत्री तक पहुचाया था और जब हवाई सेवा शुरू हो रही है तो क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि इससे न सिर्फ अब आने जाने वालों के लिए आसानी होगी बल्कि पर्यटन और अन्य गतिविधियां भी बढ़ेगी।
18 फरवरी से पुनः शुरू हो रही है दिल्ली-खजुराहो हवाई सेवा।
इस जनहितकारी निर्णय से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा एवं रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री @JM_Scindia का क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक आभार। pic.twitter.com/qRovHz1p8u
— VD Sharma (@vdsharmabjp) February 5, 2022
दिल्ली-खजुराहो के लिए 18 फरवरी से विमान सेवा की पुनः शुरुआत हो रही है।
इससे क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन की सुविधा के साथ साथ पर्यटन और व्यवसाय में भी वृद्धि के नए अवसर प्राप्त होंगे। @vdsharmabjp
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) February 5, 2022
