अन्न उत्सव: प्रभारी मंत्री सिलावट ने बांटी मुफ्त राशन की किट, नहीं हुआ बड़ा आयोजन

अन्न उत्सव: प्रभारी मंत्री सिलावट ने बांटी मुफ्त राशन की किट, नहीं हुआ बड़ा आयोजन

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत जरुरतमंत आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को अन्न उत्सव के तहत मुफ्त राशन की किट दी जा रही हैं। बाढ़ और अतिवृष्टि से उपजे हालातों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने भव्य आयोजन स्थगित कर दिया।  लेकिन शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से हितग्राहियों को राशन की किट का वितरण किया जा रहा है।

ग्वालियर में अन्न उत्सव के अंतर्गत प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट हजीरा क्षेत्र सहित शहर के अन्य इलाकों की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर पहुँचे, उन्होंने वहां मुफ्त राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को मुफ्त राशन की किट सौंपी।

ये भी पढ़ें – मुंबई के 3 बड़े रेलवे स्टशन और अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम रखे जाने की मिली धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार जरूरतमंत हितग्राहियों को अन्न उत्सव मनाकर मुफ्त राशन किट बांटने वाली थी लेकिन बाढ़ और अतिवृष्टि के कारण बने हालातों के चलते सरकार ने भव्य आयोजन स्थगित कर दिया लेकिन सादगी के साथ शासकीय उचित मूल्यों की दुकानों पर मुफ्त राशन किट का वितरण किया जा रहा है। ग्वालियर जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर हितग्राहियों को वरिष्ठ जनप्रतिनिधि गण और अधिकारी मुफ्त राशन की किट वितरत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – गेहूं-धान खरीदी में भारी अनियमितता के चलते 3 समिति प्रबंधकों को किया सेवा से बर्खास्त, शासन को लगाया लाखों रुपयों का चूना

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews