अब इस पूर्व मंत्री ने भाजपा विधायक को बताया ‘सपोला‘

अब इस पूर्व मंत्री ने भाजपा विधायक को बताया ‘सपोला‘

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले राजनेताओं के बीच आरोप- प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर जारी है। बुधवार को राजधानी भोपाल में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढ़ोत्तरी के विरोध में साइकिल रैली निकाली गई थी। जिस पर हमला बोलते हुए रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह की तुलना सांप से करते हुए कहा था कि वो राजनीति करने ही बिल से बाहर आते है। अब रामेश्वर शर्मा के इस बयान पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने पलटवार किया है।

पीसी शर्मा ने रामेश्वर शर्मा द्वारा दिग्विजय सिंह को सांप कहे जाने पर बड़ा हमला बोलते हुए अब उनकी तुलना सपोले से की है। उन्होंने कहा कि वो तो खुद सपोले है और मन्त्री बनने की चाह में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है, लेकिन वो कितना भी मक्खन लगा ले मन्त्री नहीं बनने वाले है। पूर्व मंत्री ने हिदायत देते हुए कहा कि अभी रामेश्वर इतने बड़े नहीं हुए है कि वो दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी करें। दिग्विजय सिंह जैसा हर बात पर टिप्पणी करने वाला नेता दूसरा नहीं है।
बताते चले कि भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की तुलना सांप से करते हुए कहा था कि वो 10 जनपथ की बीन पर नाचने वाले सांप है और सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारों पर बिल से बाहर निकलकर राजनीति करते है और फिर बिल में जाकर बैठ जाते हैं ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews