ATM लूट कांड के चार आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में न्यायालय का चपरासी भी शामिल

ATM लूट कांड के चार आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में न्यायालय का चपरासी भी शामिल

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। सतना जिले के बिरसिंहपुर शिव नगरी में एक्सिस बैंक एटीएम (Axis Bank ATM)  ब्लास्ट कर 9 लाख 60 हजार लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है सतना पुलिस की बड़ी कामयाबी को रीवा रेंज के आईजी ने सतना पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। आरोपियों के कब्जे से 90 प्रतिशत कैश, वारदात में इस्तेमाल वाहन स्कॉर्पियो, एटीएम का कैश बॉक्स बरामद किया गया है। पकड़े गए चार आरोपियों में एक आरोपी न्ययालय का चपरासी निकला। आईजी ने आरोपियों की पुलिस रिमांड लेकर जिले और जिले के बाहर बैंक एटीएम लूट की पड़ताल करने की बात की है।

फिल्मी अंदाज में खुलेआम बैंक एटीएम में ब्लास्ट कर रकम लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।  29 जनवरी की दरमियानी रात बिरसिंहपुर कस्बे के एक्सिस बैंक एटीएम (Axis Bank ATM) को डेटोनेटर से ब्लास्ट करके कार सवार चार बदमाशों ने मौजूद 960000 रुपये  सहित कैश बॉक्स को लूट लिया गया था, एटीएम (ATM) लूट की यह वारदात पूरे प्रदेश में सुर्खियां बन गई थी, सतना पुलिस ने लूट को चुनौती के तौर पर लेते हुये कई टीमें बनाकर जांच पड़ताल कर रही थी, आखिरकार सीसीटीवी फुटेज को बेस बनाकर शुरू की गई जांच में पुलिस को कामयाबी मिल गई, आईजी उमेश जोगा (IG Umesh Joga) ने बताया कि  सिरमौर निवासी मनीष कुशवाहा ने अपने भाई राकेश कुशवाहा रिश्तेदार पुष्पेंद्र कुशवाह और किरायेदार बबली साहू के साथ मिलकर स्कार्पियो से 29 जनवरी की रात बिरसिंहपुर आकर सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया था, आरोपियों के  कब्जे से 90 प्रतिशत  कैश और स्कार्पियो क्षतिग्रस्त बैंक एटीएम कैश  ट्रे बरामद कर लिया है, आईजी ने बताया कि रिमांड लेकर आरोपियों से जिले व जिले के बाहर एटीएम लूट की पूछताछ की जाएगी, आईजी ने इस बड़ी कामयाबी पर सतना पुलिस की सराहना करते हुये शाबासी दी है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews