मध्य प्रदेश में आज से मनाया जाएगा सुशासन सप्ताह, जनसमस्याओं का होगा निराकरण

मध्य प्रदेश में आज से मनाया जाएगा सुशासन सप्ताह, जनसमस्याओं का होगा निराकरण

MP News: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आज से सुशासन सप्ताह मनाया जाने वाला है। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने की कोशिश की जाएगी। 19 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक यह सुशासन सप्ताह मनाया जाने वाला है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ट्वीट करते हुए गुड गवर्नेंस वीक मनाने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टर जनसुनवाई करेंगे और लोगों की समस्या का निराकरण किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों को ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ दिया जाएगा। इस सप्ताह में सारी शिकायतों पर तेजी से काम किया जाएगा।

दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी की बर्थ एनिवर्सरी के उपलक्ष में इस सुशासन सप्ताह को मनाया जा रहा है। सीएम शिवराज का कहना है कि हमारे लिए जनता की सेवा ही सुशासन है और जनशिकायतों की अधिकतम समस्या को सुलझाया जाए यही सरकार की पहल है। उन्होंने सभी कलेक्टरों को उचित कदम उठाते हुए जनसुनवाई करने के आदेश जारी किए हैं। ताकि लोगों की समस्या का निराकरण भी हो और योजना के लाभार्थी लाभान्वित हो सकें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews