जबलपुर पहुंचे राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मां नर्मदा की महा आरती में हुए शामिल

जबलपुर पहुंचे राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मां नर्मदा की महा आरती में हुए शामिल

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel)  आज मंगलवार को दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर (Jabalpur News ) पहुँचे, सड़क मार्ग से सतना से कटनी होते हुए वे जबलपुर पहुँचे। राज्यपाल मंगलवार शाम जबलपुर आईसीएमआर सर्किट हाउस पहुंचे, इसके बाद वो मां नर्मदा तट ग्वारीघाट के नर्मदा तट पहुँच कर महा आरती में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल के साथ कलेक्टर कर्मवीर शर्मा सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। नर्मदा आरती में शामिल होने के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल वापस आईसीएमआर सर्किट हाउस लौट आए।

ये भी पढ़ें – EOW ने बैंक के तत्कालीन मैनेजर सहित 7 पर दर्ज की FIR, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के नाम पर घोलमाल

राज्यपाल 8 दिसंबर की सुबह 9:00 बजे कार द्वारा राज्यपाल भेड़ाघाट जाएंगे, भेड़ाघाट का भ्रमण करने के बाद वह वापस जबलपुर आएंगे और सुबह 11:00 बजे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च इन ट्राईबल हेल्थ कर भ्रमण भी करेंगे, इसके बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल दोपहर करीब 2:00 बजे डुमना विमानतल से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews