Road Accident: गुना CMHO की सड़क हादसे में मौत, 15 दिन पहले ही लिया था चार्ज

guna cmho

गुना, संदीप दीक्षित। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक तरफ जहां आज रविवार सुबह 2 जनवरी 2022 को अलीराजपुर में बस नदी में जा गिरी और 3 यात्रियों की मौत हो गई और 28 लोग घायल गए। वही दूसरी तरफ गुना सीएमएचओ (Guna CMHO)  डॉ. हेमंत गौतम की शिवपुरी सड़क हादसे में मौत हो गई है। 15 दिन पहले ही  डॉ. हेमंत गौतम ने गुना सीएमएचओ का चार्ज लिया था।

यह भी पढ़े.. Madhya Pradesh: प्रगति पर शिवराज सरकार का ये मिशन, अबतक 45 लाख को मिला लाभ

मिली जानकारी के अनुसार, आज रविवार सुबह दतिया जा रहे गुना CMHO डॉ. हेमंत गौतम की कार शिवपुरी के अमोला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई । यहां कोहरे के चलते उनकी कार फोरलेन हाईवे पर आगे चल रहे एक टैंकर में जा घुसी, इस दौरान वे गंभीर घायल हो गए और ड्राइवर को भी चोटें आई है। हादसे सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और आनन फानन में उन्हें करेरा अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।वही ड्राइवर का इलाज जारी है।

यह भी पढ़े.. MP Corona: मप्र में बिगड़े हालात, आज 168 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 600 पार, CM ले सकते है बड़ा फैसला

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही डॉ. गौतम के परिजन करैरा पहुंचे है। अभी 15 दिन पहले ही उन्होंने गुना में CMHO का चार्ज लिया था।आज रविवार सुबह वे किसी काम के चलते दतिया जा रहे थे, इसी दौरान शिवपुरी में यह हादसा हो गया। उनके निधन पर अधिकारियों कर्मचारियों और नेताओं ने शोक जताया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews