मुकुल गुप्ता से ग्वालियर नगर निगम आयुक्त का प्रभार वापस, चर्चाओं का बाजार गर्म

मुकुल गुप्ता से ग्वालियर नगर निगम आयुक्त का प्रभार वापस, चर्चाओं का बाजार गर्म

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) के प्रशासक एवं ग्वालियर संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना (Divisional Commissioner Ashish saxena) ने नगर निगम के अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता (Mukul Gupta से आयुक्त का प्रभार वापस लेकर अपर कलेक्टर आईएएस आशीष तिवारी (Ashish Tiwari) को सौंप दिया है।  आशीष तिवारी आगामी आदेश तक दोनों जिम्मेदारियां निभाएंगे। मुकुल गुप्ता से प्रभार वापस लिए जाने के बाद से निगम गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

ग्वालियर संभाग आयुक्त और नगर निगम के प्रशासक आशीष सक्सेना ने आज 16 अगस्त को एक आदेश जारी कर नगर निगम के अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता से आयुक्त का प्रभार वापस लेने के आदेश जारी किये। मुकुल गुप्ता अब पहले की तरह अपर  आयुक्त की जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रशासक आशीष सक्सेना ने नगर निगम आयुक्त का प्रभार अपर कलेक्टर आईएएस आशीष तिवारी को दे दिया है।  आशीष तिवारी अपर कलेक्टर के दायित्व के साथ साथ नगर निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

ये भी पढ़ें – Gwalior Crane Accident :ट्रैक्टर चालक चला रहा था हाइड्रोलिक क्रेन, गिरफ्तार , फायर ऑफिसर पर भी मामला दर्ज

प्रशासक के आदेश के मुताबिक ये व्यवस्था प्रशासकीय दृष्टि से की गई है लेकिन प्रभार वापस लिए  निगम के गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।  चर्चा है कि महाराज बाड़े पर 14 अगस्त को हुए क्रेन हादसे के बाद से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नाराज चल रहे हैं, इतना ही नहीं 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने दौरान भी कुछ ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने नाराजगी  दी।  उधर नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी आमरण अनशन पर बैठ गए। माना जा रहा है कि इन सब बातों को कोई बड़ा इश्यू बनता इसलिए प्रशासक ने मुकुल गुप्ता से प्रभार लेकर अपर कलेक्टर आईएसएस आशीष तिवारी को सौंप दिया।

ये भी पढ़े – निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की टेढ़ी नजर, आपदा में मोटी कमाई का अवसर मामला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews