Gwalior News: कोरोना काल की स्कूल फीस माफ कराने कांग्रेस सड़कों पर, किया प्रदर्शन

Gwalior News: कोरोना काल की स्कूल फीस माफ कराने कांग्रेस सड़कों पर, किया प्रदर्शन

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। शहर जिला कांग्रेस कमेटी पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश सरकार पर हमलावर है।  कांग्रेस का आरोप है कि शिवराज सरकार कुम्भकर्णी नींद में सो रही हैं इसलिए उसे जगाना जरुरी है।  ग्वालियर में कांग्रेस  अलग अलग मुद्दों पर चरणबद्ध आंदोलन कर रही है। इसी क्रम में आज रविवार को स्कूल फीस माफी को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा के निर्देश पर इन दिनों कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं और रोज किसी एक मुद्दे पर एक घंटे का सांकेतिक धरना दे रहे हैं।  आज रविवार को कांग्रेस नेताओं ने कोरोना काल की स्कूल फीस माफ़ी की मांग को लेकर शहर में 16 जगह धरना दिया। धरने में कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई सभी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें – MP Weather: मप्र में जारी रहेगा मूसलाधार का दौर, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रुचि गुप्ता के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने इंदरगंज चौराहे पर धरना दिया। महिला नेत्रियों के हाथों में शिवराज सरकार का विरोध करते नारे लिखे और स्कूल फ़ीस वापस लेने की मांग करते नारे वाले पोस्टर बैनर थे।  प्रदर्शन के दौरान महिला नेत्रियां स्कूल फ़ीस वापस लेने की मांग कर रही थी।

ये भी पढ़ें – Promotion नियम के विरोध में MP के अधिकारी-कर्मचारी! कर रहे ये विशेष तैयारी, जाने मामला

शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रुचि गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई। बच्चे पूरे साल स्कूल नहीं गए लेकिन फिर भी स्कूल पूरी फीस लेने पर अड़ा हुआ है। कोरोना काल में महंगाई ने आसमान छू लिया है। देश की जनता के लिए जीवनयापन करना भी चुनौतीपूर्ण बन चुका है। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि यदि बच्चों की भारी-भरकम फीस कम नहीं की तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष रचना कुशवाह, प्रदेश सचिव निधि शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोरमा चौहान, अंजना चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष रानू शर्मा, हेमलता भदौरिया, संजना राजावत, गुंजा जाटव, वर्षा कुशवाह, बबिता तोमर, नशरीन खान, भगवती राजपूत, आशा गौर, ममता भदौरिया, गायत्री शर्मा, कंचन कदम, माला सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

https://vimeo.com/581732568

https://vimeo.com/581732630

उधर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना ने नाका चन्द्रबदनी चौराहे पर अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया तो वहीँ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 के अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदौरिया ने किलागेट चौराहे पर धरना दिया। हेवरन सिंह के साथ धरने में प्रमुख रूप से मंटू यादव, संजय गावरा, आलोक भदौरिया, राजेंद्र शर्मा, आशुतोष शर्मा,  शिवा तोमर, बेटू, संगीता प्रताप सिंह, लावण्या शर्मा,राजू यादव जी, शिवम शर्मा, संजीव देवत्वाल, राहुल पांडे आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।

मुनेंद्र सिंह भदौरिया के साथ धरने में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, नवीन भद्करिया, बालकिशन राठौर, पवन मिश्रा, मोनू जैन, रिंकू चौहान डॉ एनके सिसोदिया, बंटी पाली, प्रदीप पलरिया, जीतू चौहान पवन शर्मा, पूर्व पार्षद विकास जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – रीवा में बड़ा हादसा बारिश में कच्चा मकान गिरा, मां- बेटे सहित दो बच्चियों की मौत

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews