Gwalior News : प्रशासन का अनोखा अभियान वैक्सीन लगवाएं और पाएं आकर्षक इनाम

Gwalior News : प्रशासन का अनोखा अभियान वैक्सीन लगवाएं और पाएं आकर्षक इनाम

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर 21 जून को पूरे देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोना वैक्सीनेशन (Vaccination) का महाअभियान प्रारंभ होगा। वैक्सीन (Vaccine) के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह (Collector Koshalendra Vikram Singh) ने प्रोत्साहन योजना बनाई है जिसके तहत 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन जो भी लोग वैक्सीन लगाएंगे उनमें से 50 लोगों का नाम लकी ड्रॉ के माध्यम से निकाला जाएगा और उन 50 लोगों को प्रोत्साहन स्वरूप टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Collector Koshalendra Vikram Singh) ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिक से अधिक युवाओं को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से चलाए जा रहे महाअभियान के अंतर्गत 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वाले दिन जो भी लोग व्यक्ति लगाएंगे, उनमें से लकी ड्रॉ के माध्यम से 50 लोगों का चयन कर जिला प्रशासन ग्वालियर द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप आकर्षक इनाम दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – धर्म परिवर्तन नहीं किया तो 10 साल बाद घर से निकाला! पति बच्चों के साथ पीड़िता बैठी धरने पर 

कलेक्टर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीकाकरण के लिए जिले में 350 दल बनाए गए हैं जिस दल द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की जाएगी उस दल को भी पुरस्कृत किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को कोरोना का नि:शुल्क टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण का महाअभियान आम नागरिकों की सुविधा के लिए पूरे केन्द्रों पर प्रात: 7 बजे से शाम तक चलेगा । कलेक्टर ने अपील की है कि जिन्होंने  लगवाई है वे सभी लोग आएं और एक उत्सव की तरह वैक्सीन लगवाएं और खुद सुरक्षित रहें साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें – Chhindwara: 21 जून से शुरू होगा वैक्सीनेशन महाअभियान, विधायक ने बैठक बुलाकर बनाई रणनीति

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews