Gwalior News : लक्जरी गाड़ियों से जुआ खेलने आते थे ग्वालियर, साढ़े 16 लाख रुपये के साथ मिले 20 लोग

Gwalior News : लक्जरी गाड़ियों से जुआ खेलने आते थे ग्वालियर, साढ़े 16 लाख रुपये के साथ मिले 20 लोग

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) के एक आलिशान होटल में जुआ खेलते 20 लोग पुलिस (police) ने पकड़े हैं। पुलिस को यहाँ से साढ़े 16 लाख रुपये बरामद हुए हैं। साथ ही वो लक्जरी गाड़ियां भी बरामद हुई हैं। जिससे ये लोग जुआ खेलने आते थे। बड़ी बात ये है कि जुआ खेलने वाले लोग उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी, दतिया सहित अन्य जिलों से आते थे।

यह भी पढ़ें….मसाला व्यपारियों की समस्या को लेकर भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे ने की कलेक्टर से मुलाकात

एसपी अमित सांघी ने ‘एमपी ब्रेकिंग न्यूज़’ से बात करते हुए बताया कि मुझे पिछले 15 दिनों से सूचना मिल रही थी कि, कुछ लोग अलग अलग होटल में इकट्ठे होकर जुआ खेलते हैं। मैंने कार्रवाई के लिए एडिशनल एसपी IPS हितिका वासल को कार्रवाई के लिए निर्देश दिये। उनके मुखबिर ने उन्हें शुक्रवार की शाम बताया कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित होटल होरिजोन में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। एडिशनल एसपी ने अपनी टीम के साथ वहां छापा मारा और जुआ खेलते 20 लोग पकड़े, इनके पास से 24 मोबाइल फोन, साढ़े 16 लाख रुपये और चार SUV लक्जरी गाड़ियां बरामद हुई।

यह भी पढ़ें….Khandwa News : अपहरण करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

एसपी अमित सांघी ने बताया कि, पता ये भी चला है कि ये लोग अलग अलग होटलों बैठकर जुआ खेलते थे। और आज मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिए गए। उधर जानकारी ये भी सामने आई है कि जुआ खेलने वालों में दतिया के अलावा उत्तर प्रदेश के झांसी के लोग भी शामिल हैं। जिस होटल से ये जुआरी पकड़े गए हैं वो भाजपा के एक पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद के परिजन का बताया रहा है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews