Gwalior News : रेलवे स्टेशन पर पानी पीते ही नीचे गिरा कर्मचारी, मौत

Gwalior News : रेलवे स्टेशन पर पानी पीते ही नीचे गिरा कर्मचारी,  मौत

ग्वालियर , अतुल सक्सेना। ग्वालियर रेलवे स्टेशन (Gwalior Railway Station) के प्लेट फॉर्म नंबर चार पर आज एक प्राइवेट कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारी रोज की तरह ड्यूटी पर था, उसने प्याऊ पर पानी पिया, पानी पीते ही उस चक्कर आये और उसकी मौत हो गई।

ग्वालियर जीआरपी (Gwalior GRP) के सब इन्स्पेक्टर के एल राय ने बताया कि मनोज कुशवाह नामक युवक ठेकेदार के अंडर में काम करता था। आज भी वो रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर आया। उसने सुबह देहरादून एक्सप्रेस पर गार्ड की पेटी चढ़ाई उसके बाद वो पानी पीने के लिए प्याऊ पर चला गया।

ये भी पढ़ें – रिटायर होने के बाद हर महीने मिलेगी 51000 रुपए पेंशन, जानें नियम और पात्रता

युवक ने जैसे ही पानी पिया उसे चक्कर आये और वो वही प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा। मनोज के गिरते ही स्टेशन पर मौजूद अन्य स्टाफ दौड़कर उसके पास पहुंचा , सबने उसके हाथ पैर मले, लेकिन उसके मुंह से झाग निकलने लगा।  उसे लेकर अस्पताल भागे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें – Government Jobs 2021 : इस राज्य को चाहिए 776 जूनियर इंजीनियर, यहाँ करें आवेदन

जीआरपी ने युवक की मौत के बाद मर्ग कायम कर जाँच में ले लिया है। उधर रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों  के बीच उदासी छा गई है।  रेलवे स्टाफ मनोज की अचानक हुई मौत की वजह समझ नहीं पा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”651050584″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews