Gwalior News : दुकानदार ने मछली के पैसे मांगे तो कर दी हत्या , आरोपी फरार

Gwalior News : दुकानदार ने मछली के पैसे मांगे तो कर दी हत्या , आरोपी फरार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  मछली के पैसे मांगने पर एक व्यक्ति ने दुकानदार की मारपीट कर हत्या कर दी और फरार हो गया।  मामला पुरानी छावनी थाना क्षेत्र का है।  पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के भोई मोहल्ले का है जहाँ बीती रात 10:00 बजे करीब कय्यूम खान नामक व्यक्ति की मारपीट कल्लू खान निवासी भोई मोहल्ला ने कर दी थी।  दोनों के बीच मछली के पैसों के लेनदेन पर विवाद हुआ था।  मारपीट में घायल कय्यूम को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उसने तड़के 5:00 बजे दम तोड़ दिया।  घटना के बाद पुरानी छावनी थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

 ये भी पढ़ें – पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत, नाले में बहते मिले शव

मृतक के भतीजे इरफ़ान खान के मुताबिक उसके चाचा कय्यूम खान मछली बेचते हैं। उनकी दुकान के पास ही कल्लू नामक युवक मछली फ्राई का ठेला लगाता है। कल्लू ने चाचा से 1 किलो मछली खरीदी थी लेकिन पैसे नहीं दिये थे। जब चाचा कल्लू से पैसे मांगने गए तो वो अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। पैसे मांगने पर कल्लू गाली गलौज करने लगा और फिर उसने चाचा के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें अधमरा कर भाग गया। घायल अवस्था में कय्यूम को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – नगर निगम कमिश्नर के पीए के साले ने लगाईं फांसी, ससुराल पक्ष से विवाद की बात आई सामने

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews