Gwalior News : डीकम्पोज हालत में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

Gwalior News : डीकम्पोज हालत में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर(Gwalior ) में गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव (Dead Body) बहुत बुरी हालत में मिला है , शव डीकम्पोज स्थिति में है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बीती रात एक राहगीर ने गोला का मंदिर थाना पुलिस को सूचना दी कि किसी महिला का शव कटारे फार्म हाउस के पास पड़ा हुआ है।  सूचना के बाद टीआई विनय शर्मा फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें एक महिला का शव बहुत बुरी स्थिति में दिखाई दिया, शुरूआती जाँच में मामला संदिग्ध लगा।

ये भी पढ़ें – Covid-19 : कोरोना वायरस के कप्पा वैरिएंट का कहर! अब राजस्थान में सामने आए 11 नए मामले

टी आई विनय शर्मा के मुताबिक उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को बुला लिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी शव की जाँच पड़ताल की है। शव बहुत बुरा अवस्था में मिला। शव डीकम्पोज हो रहा है , मृतक महिला की उम्र 30 से 35 साल के आसपास लग रही है।  टी आई का कहना है कि मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा रहे हैं उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है

ये भी पढ़ें – क्या पंजाब में Congress के लिए संकटमोचन बनेंगे Kamalnath! ये है पूरा मामला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews