शराब की लत ने पहुँचाया हवालात, शराब दुकान का ताला तोड़ने से पहले पुलिस ने पकड़ा

शराब की लत ने पहुँचाया हवालात, शराब दुकान का ताला तोड़ने से पहले पुलिस ने पकड़ा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। आधी रात को एक देशी शराब (Alcohol) की दुकान के ताले चटका रहे दो चोरों (Thieves) पर पुलिस (Police) की नजर पड़ गई। पुलिस को देखते ही चोरों ने दौड़ लगा दी जिसमें से एक चोर को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस चोर तलाश कर रह है।

ग्वालियर में इन दिनों कोरोना कर्फ्यू प्रभावी है जिसके चलते शराब की दुकानें (Alcohol Shops) ही बंद हैं। शराब की दुकाने (Alcohol Shops) बंद होने से आदतन शराब (Alcohol) पीने वाले परेशान हैं और वे शराब (Alcohol) की जुगाड़ के लिए चोरी जैसी घटना को भी अंजाम देने की हिम्मत करने लगे हैं।  ऐसे हो एक चोर को गोले का मंदिर थाना पुलिस ने पकड़ा है जो अपने साथी के साथ मिलकर पिंटो पार्क क्षेत्र में  स्थित देशी शराब की दुकान (कलारी) (Alcohol Shops) तोड़ रहा था। मौका देखकर चोर का साथी फरार हो गया।

ये भी पढ़ें – 7 प्राइवेट अस्पतालों को सीएमएचओ ने थमाए नोटिस, ये है कारण

जानकारी के मुताबिक रात को गोला का मंदिर थाने की पुलिस टीम गश्त पर थी।  करीब एक बजे पिंटो पार्क क्षेत्र में स्थित देशी शराब की दुकान (कलारी) (Alcohol Shops)  पर दो युवक दिखाई दिए। दोनों बदमाश देशी शराब की दुकान (कलारी) (Alcohol Shops) का ताला तोड़ रहे थे।  पुलिस को देखते ही चोरों ने भागना शुरू किया तो पुलिस ने चोरों का पीछा किया जिसमें मौका देखकर एक चोर भाग गया जबकि एक पकड़ा गया। पकडे गए चोर का नाम शानू खान है पुलिस ने कलारी संचालक लल्ला शिवहरे की शिकायत पर चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दूसरे चोर की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें Petrol Diesel Price: चुनाव के बाद आम आदमी को झटका, इतने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews