बांग्लादेश की टीम ग्वालियर पहुंची, हिंदू महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने 20 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि भारत - बांग्लादेश की दोनों क्रिकेट टीमें ग्वालियर चुकी हैं , पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों टीमों को होटल पहुंचाया है, यदि क्रिकेट मैच के दौरान किसी ने शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी। 
Protest against India vs Bangladesh T-20 match

Protest against India vs Bangladesh T-20 match : शंकरपुर में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम में 6 अक्टूबर को भारत बांग्लादेश की क्रिकेट के बीच टी 20 मैच खेला जायेगा, मैच के लिए दोनों देशों के खिलाड़ियों का ग्वालियर पहुंचना शुरू हो गया है भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी आज सुबह पहुंचे वहीं बांग्लादेश की टीम भी दोपहर में ग्वालियर पहुंची, इस टीम के ग्वालियर पहुँचते ही हिन्दू महासभा ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार से हिन्दू महासभा आक्रोशित है, ग्वालियर में मैच की घोषणा होते ही हिन्दू महासभा ने इसके विरोध की घोषणा कर दी, हिन्दू महासभा ने कहा कि हम 6 अक्टूबर को ग्वालियर में ये मैच नहीं होने देंगे, आज जैसे ही बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ग्वालियर पहुंची हिन्दू महासभा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली महासभा के नेता दौलतगंज हिंदू महासभा कार्यालय से रैली के रूप में महाराज बाडा पहुंचे थे।

पुलिस ने हिन्दू महासभा के 20 कार्यकर्ता गिरफ्तार किये 

रैली और विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और उन्होंने महासभा से रैली और प्रदर्शन की अनुमति मांगी लेकिन अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने हिन्दू महासभा के 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और अस्थाई जेल भेज दिया।

6 अक्टूबर को लश्कर बंद का ऐलान 

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर दोहरी नीति अपनाने के आरोप लगाये उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्प संख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है और यहाँ सरकार उसे देश की टीम के साथ क्रिकेट मैच खेल रही है, डॉ भारद्वाज ने चेतावनी दी यदि मैच नहीं रोका तो 6 अक्टूबर को लश्कर बंद कराया जायेगा।

पुलिस करेगी बाउंड ओवर की कार्रवाई 

उधर सीएसपी अशोक जादौन ने कहा कि हिन्दू महासभा ने बिना अनुमति के रैली निकाली और प्रदर्शन किया था, प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई, अब पुलिस हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को बाउंड ओवर कराएगी और हिंदू महासभा के खिलाफ नोटिस भेज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करेगी।

किसी ने माहौल ख़राब किया तो सख्त एक्शन होगा 

पुलिस ने कहा कि भारत – बांग्लादेश की दोनों क्रिकेट टीमें ग्वालियर चुकी हैं , पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों टीमों को होटल पहुंचाया है, यदि क्रिकेट मैच के दौरान किसी ने शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।

[dgv_vimeo_video id=”1015222038″]

[dgv_vimeo_video id=”1015221747″]

[dgv_vimeo_video id=”1015222383″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews