वरिष्ठ कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, भाजपा 50 सीटें भी MP में ले आई तो वे खुद अपना मुंह काला कर लेंगे

MP CONGRESS Gwalior News

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा (BJP)और कांग्रेस (Congress) दोनों पार्टियों ने वोटों की रणनीति बनानी शुरू कर दी हैं। जातिगत समीकरण से लेकर दलित, आदिवासी, एससी, एसटी, उच्च वर्ग सभी के वोटों के लिए नेता और उनकी पार्टियां अपनी अपनी गोटियां फिट कर रहे हैं।  इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलसिंह बरैया ने एक बड़ा बयान दिया है। बरैया ने कहा कि यदि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा मध्य प्रदेश में 50 सीट भी जीत लेगी तो वे राजभवन के सामने अपने हाथ से अपना मुंह काला कर लेंगे।

ग्वालियर (Gwalior News) चम्बल संभाग के बड़े दलित नेता इंजीनियर फूलसिंह बरैया (Phool Singh Baraiya) ने शुक्रवार को ग्वालियर में दावा किया कि 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रदेश में बहुत बुरी हालत होने वाली है। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, अल्पसंख्यकों का इतना वोट मध्य प्रदेश (MP News) में है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP Madhya Pradesh) को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने 50 विधायक बना लिए तो मैं फूल सिंह बरैया भोपाल में राजभवन के सामने अपने हाथ से अपना मुंह काला कर लूंगा।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : फायरिंग का Live Video वायरल, महिला घायल

उन्होंने दावा किया कि मेरे पास इसका केलकुलेशन है, कुदरती वोट भाजपा के पास नहीं है , मुसलमान, आदिवासी एससी एसटी के वोट पर कांग्रेस (MP Congress) का हक़ है, लेकिन भाजपा के पास किसी के भी हक़ नहीं है , क्योंकि जो पार्टी संविधान मिटाने की बात करती है तो उसके साथ कौन जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी वोट नहीं कटेगा।

ये भी पढ़ें – MP News : सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, लाखों प्रदेशवासियों को मिलेगा लाभ, सुदृढ़ होगी व्यवस्था

हम लोगों को जगायेंगे, भाजपा को वोट नहीं मिलेगा।  उन्होंने कहा कि केवल पिछडा वर्ग ऐसा है जो अभी कन्फ्यूज है, तो हम उसे जागरूक करेंगे, क्योंकि उसे समझ ही नहीं आता कि उसका विकास कैसे होगा? ऐसे में यदि भाजपा पिछडा वर्ग का वोट कबाड़ने की कोशिश करेगी तो हम लोग भी पिछड़ा वर्ग को ज्यादा हिस्सा देंगे। उनके वोट लेकर उन्हें विधायक बनाएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”704542619″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews