Swachh Survekshan 2022 : भैंस ने सड़क पर की गंदगी तो मिली सजा, मालिक पर जुर्माना

Swachh Survekshan 2022 : भैंस ने सड़क पर की गंदगी तो मिली सजा, मालिक पर जुर्माना

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 (Swachh Survekshan 2022) में अच्छी रैंक लाने के लिए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लगी ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) गंदगी करने वालों पर सख्ती कर रही है। निगम के अधिकारी क्षेत्र में घूमकर लगातार गंदगी फ़ैलाने वालों पर नजर रख रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

गुरुवार को नगर निगम के वार्ड 29 स्थित महल गांव क्षेत्र में नगर निगम की टीम जब स्वच्छता निरीक्षण के लिए पहुंची तो क्षेत्र के पशुपालकों द्वारा सड़क पर गंदगी एवं गोबर फैलाया जा रहा था, वहां खड़ी भैंसे सड़क पर गोबर कर रहीं थी। निगम अधिकारियों ने इसे लेकर फटकार लगाई और कार्यवाही करते हुए उनकी दो भैंसे जब्त कर गौशाला भिजवाईं साथ ही गंदगी करने वाले पशुपालकों पर जुर्माना लगाया। इसी दौरान दो पशुपालक बहस करने लगे तो उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज कराया गया।

ये भी पढ़ें – प्रदेश के सभी कलेक्टर और कमिश्नर के साथ मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा शहर को साफ़ सुथरा रखने के प्रयास किये जा रहे हैं, लोगों से कचरा, कचरा वाहनों में ही डालने की अपील की जा रही है वहीँ पशुपालकों से गोबर, गोबर संग्रहण वाहनों में ही डालने के लिए कहा जा रहा है।  बावजूद इसके कुछ पशुपालक सड़क पर भैंसें बांध रहे हैं और सड़क पर ही गोबर फेंक रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ नगर निगम अब सख्ती कर रही है।

ये भी पढ़ें – महिला आरक्षक के यौन शोषण के आरोप के बाद टीआई लाइन अटैच

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews