Gwalior में फूटा कोरोना बम, एक दिन में मिले 22 संक्रमित मरीज

Gwalior में फूटा कोरोना बम, एक दिन में मिले 22 संक्रमित मरीज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior News) में लापरवाही का नतीजा सामने आया है। लम्बे समय बाद कोरोना बम (Corona Bomb) फूटा है। एक दिन में 22 कोरोना संक्रमित मरीज (22 corona infected patients) सामने आये हैं। 22 नए मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।

ग्वालियर में नए साल में शुरू हुई लापरवाही का परिणाम सामने आया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। कल रविवार को 9 संक्रमित मरीज सामने आये थे वहीं आज एक दम 22 संक्रमित मरीज सामने आये हैं।

ये भी पढ़ें – ‘मैं भी झोला धारी’ अभियान, जब कलेक्टर ने भी दिखाया अपना हुनर

सोमवार को जारी जिले के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज सोमवार को 22 नए कोरोना संक्रमित मिले है जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अच्छी बात ये है कि 2446 सैम्पलों की जाँच में से 22 लोग सक्रमित मिले हैं लेकिन लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या चिंता का कारण जरूर बन रही है।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख की ठगी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews