लापरवाही : बिजली के पोल पर चढ़कर लाईट सही कर रहे युवक की मौत

mp news

डबरा,सलिल श्रीवास्तव। आज डबरा (dabra) के सिमरिया ग्राम में आज एक युवक उस समय बिजली विभाग की लापरवाही का शिकार हो गया जब वह पोल पर चढ़कर लाईट सही कर रहा था इस दौरान किसी ने लाईट चालू कर दी और तारों से चिपककर रह गया काफ़ी देर बाद प्रशासनिक अधिकारी पहुँचे तब जाकर शव को उतारा गया इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने सिमरिया टेकरी पर जाम लगा जो माँगे माने जाने के बाद खोला गया, इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लम्बी क़तारें लग गई।

यह भी पढ़े…MP : शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, 5 अन्य जिलों में लागू होगी यह महत्वपूर्ण योजना, हजारों छात्रों को मिलेगा लाभ

आपको बता दे कि आज ग्राम सिमरिया में पवन बाथम नामक कर्मचारी हाईटेंशन लाइन पर बैठकर फॉल्ट ठीक कर रहा था, तभी परमिट ना लेते हुए लाइट चालू करवा दी गई। जिससे पवन हाई टेंशन लाइन पर चिपका रह गया, घण्टों इंतजार के बाद भी पवन को उतारने कोई भी कोई भी नहीं पहुंचा। जिसके बाद गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा नेशनल हाईवे 44 सिमरिया टेकरी पर जाम लगा दिया।

[dgv_vimeo_video id=”714453262″]

जिसके बाद मौके पर एसडीएम प्रदीप शर्मा,एसडीओपी विवेक शर्मा,तहसीलदार दीपक शुक्ला पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी वहीं परिजनों की मांग को मानते हुए नेशनल हाईवे 44 को 2 घंटे बाद खोल दिया गया जब तक नेशनल हाईवे 44 पर दोनों तरफ लंबा जाम लग चुका था जो की दोनो तरफ वाहनों की 3-3- किलोमीटर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी और लोग इंतजार करते हुए परेशान नजर आए।

[dgv_vimeo_video id=”714454082″]

यह भी पढ़े…Neemuch News : डॉ. गुप्ता की लापरवाही से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा 15 वर्षीय बालक

इस घटना से इतना तो तय है कि इस समय जगह जगह बिजली में फ़ॉल्ट हो रहे है और उन्हें सही करने के लिये कर्मी अपनी जान पर खेलकर लाईट सही करते हैं बिजली विभाग को चाहिये कि जिस व्यक्ति ने परमिट लिया है उसी नम्बर से फ़ोन आने के बाद लाइन चालू की जाये नहीं तो इस तरह के हादसे होते रहेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”714453880″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews