Gwalior News: बाजार में दिवाली की भीड़, पुलिस की चप्पे चप्पे पर नजर, NCC कैडेट, फॉरेस्ट गार्ड भी तैनात

Gwalior News: बाजार में दिवाली की भीड़, पुलिस की चप्पे चप्पे पर नजर, NCC कैडेट, फॉरेस्ट गार्ड भी तैनात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। दिवाली (Diwali) नजदीक है, दो दिन बाद धनतेरस है,इसे देखते हुए ग्वालियर (Gwalior News) के प्रमुख व्यापारिक केंद्र महाराज बाड़े (Maharaj Bada) पर भीड़ बढ़ने लगी है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से लोग खरीदी करने महाराज बाड़े पहुँच रहे हैं। शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़े पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विशेष इंतजाम किये है। वरिष्ठ अधिकारी , NCC कैडेट, फॉरेस्ट गार्ड, क्राइम ब्रांच सबकी नजर महाराज बाड़े पर है।

दिवाली (Diwali) को देखते हुए महाराज बाड़े पर छोटे और फुटकर विक्रेता दीये, सजावट का सामान, रंगोली कलर, मोमबत्ती, लक्ष्मी जी के पन्ने आदि सामान बेच रहे हैं। शहर के हर हिस्से से लोग खरीददारी करने पहुँच रहे हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग महाराज बाड़े पहुँच रहे हैं।

ये भी पढ़ें – MP के गृह मंत्री Narottam की चेतावनी के बाद सब्यसाची ने Instagram से हटाया मंगलसूत्र का विज्ञापन

बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये है। एसपी अमित सांघी ने बताया कि पुलिस ने अतिरिक्त बल महाराज बाड़े पर तैनात किया गया है। त्योहार तक महाराज बाड़े से ट्रैफ़िक को डाइवर्ट किया गया है। एसपी ने बताया कि तीन दिन के लिए यहाँ NCC कैडेट्स, फॉरेस्ट गार्ड की सेवाएं भी ली जा रही हैं। इसके अलावा पुलिस ने क्राइम ब्रांच के स्टाफ को सादी वर्दी में तैनात किया है जो जेब कतरों, चेन स्नेचरों, वाहन चोरों पर नजर रखेंगे। एसपी ने बताया कि महाराज बाड़े पर दो एडिशनल एसपी, दो सीएसपी सहित महाराज बाड़े के आसपास के थानों एवं ट्रैफ़िक पुलिस का स्टाफ भीड़ पर नजर रखेगा।

[dgv_vimeo_video id=”640909372″]

[dgv_vimeo_video id=”640909179″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews