ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। प्रदेश में बढ़ती कोरोना की रफ़्तार में प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री (Energy Minister) चपेट में आ गए हैं, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradhuman Singh Tomar) ने अपने आधिकारिक ट्वीट अकाउंट पर रिपोर्ट की जानकारी साझा की है। वे डॉक्टर की सलाह पर घर पर आइसोलेशन में रहकर रिलाज करवा रहे हैं।

मप्र नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा के अन्य नेताओं की तरह दिन रात चुनाव में जुटे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) अस्वस्थ हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि – “कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहा था, आज स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह पर कराई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। अतः चिकित्सीय सलाह अनुसार होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूँ। जल्द ही आपकी दुआओं से स्वस्थ होकर आपके बीच उपस्थित होऊँगा। आपको हुई असुविधा के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ।”

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज की अपील, जितनी ऑक्सीजन हम लेते हैं उतनी का इंतजाम खुद करें

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है।  पिछले 24 घंटों में 130  प्रदेश में सामने आये, जबकि 111 डिस्चार्ज किये गए।  इन्हें मिलाकर अभी एक्टिव केस 807 पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 14 नए मरीज इंदौर में मिले। इसके अलावा भोपाल में 37, बालाघाट में 2, बैतूल में 1, ग्वालियर में 4, होशंगाबाद में 4, जबलपुर में 10, कटनी में 1, खंडवा में 2, नरसिंहपुर में 4, रतलाम में 2, सागर में 1, सीहोर में 3, विदिशा में 1 संक्रमित मिला है।

ये भी पढ़ें – वीडी शर्मा का बड़ा दावा, BJP प्रचंड बहुमत से जीतकर इतिहास रचेगी, कमल नाथ, दिग्विजय पर कसा तंज

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews