Video : दूल्हे ने हाथ में पकड़ी बंदूक और कर दिए फायर, अब ढूंढ रही पुलिस

Video :  दूल्हे ने हाथ में पकड़ी बंदूक और कर दिए फायर, अब ढूंढ रही पुलिस

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर(Gwalior News) चंबल अंचल में बंदूक रखना और शादियों में हर्ष फायर (Gwalior Harsh Fire) करना अधिकांश लोग शान समझते हैं लेकिन हर्ष फायर से हुई घटनाओं को देखते हुए ये पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं बावजूद इसके कुछ लोग नियम कायदों को जानबूझकर नजरअंदाज करते हैं , ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में सामने आया है  जिसमें शादी से उत्साहित दूल्हा नियम कायदे भूल गया और स्टेज पर ही दुल्हन के बगल में खड़े होकर बंदूक से फायर कर दिए।

ग्वालियर में आयोजित एक शादी समारोह में हर्ष फायर का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्टेज पर दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ खड़ा है, दोनों गले में जयमाला पहने हुए हैं। दूल्हे के हाथ में एक बंदूक है जिससे वो एक के बाद एक कई हर्ष फायर कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Netflix पर जल्द रिलीज़ होगा Scoop ड्रामा , एक क्राइम पत्रकार के जीवन पर होगा आधारित

शादी में आये लोगों ने फायरिंग का वीडियो शूट कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बताया जा रहा है कि ये वीडियो गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के किसी मैरिज गार्डन का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुलिस (Gwalior Police) तक भी पहुंचा।  एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है, वीडियो किस मैरिज गार्डन का है पता लगाया जा रहा है।  पुलिस टीमें इस पर काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें – Video : राज्यसभा में पीएम मोदी का आक्रामक रुख, बताया कांग्रेस ना होती तो क्या होता ?

[dgv_vimeo_video id=”674793208″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews