Gwalior News : जावेद हबीब के खिलाफ गुस्सा, पोस्टर फाड़े, सैलून में डाला ताला

Gwalior News : जावेद हबीब के खिलाफ गुस्सा, पोस्टर फाड़े, सैलून में डाला ताला

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। प्रसिद्द हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब(Javed Habib) के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।  देश एक साथ साथ मध्य प्रदेश में भी जावेद हबीब के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। ग्वालियर में हिन्दू सेना ने जावेद हबीब के खिलाफ प्रदर्शन किया। हिन्दू सेना (Hindu Sena) के आक्रोशित कार्यकर्ता जावेद हबीब के सैलून में घुस गए और वहां लगे पोस्टर उखाड़ दिए और सैलून का बोर्ड उतारकर उसको तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें – जब पर्यावरण बचाने की आम जनता से अपील करने युवा उतरे सड़क पर

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित एक सेमिनार में देश के मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब द्वारा महिला के बालों पर थूकने का मामला तूल पकड़ रहा है। महिला के पति द्वारा बनाये गए वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा बाहर आने लगा। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में भी की। हालांकि मामला बढ़ता देख जावेद हबीब ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो पोस्ट कर माफ़ी मांग ली है लेकिन हिंदू संगठनों ने जावेद हबीब की माफी को नकार दिया है।

ये भी पढ़ें – इंदौर में स्पा सेंटर पर छापे के बाद हो रहे बड़े चौकानें वाले खुलासे

ग्वालियर में हिंदू सेना ने जावेद हबीब के थूकने पर विरोध जताया है। हिंदू सेना ने प्रदर्शन पर ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर रोड पर स्थित जावेद हबीब के सैलून में घुसकर हंगामा किया।  कार्यकर्ताओं ने जावेद हबीब के पोस्टर फाड़ दिये, मुर्दाबाद के नारे लगाए और बोर्ड उखाड़ दिया। हिंदू सेना ने सैलून के स्टाफ को निवेदन कर बाहर निकाला और फिर उसमें ताला लगा दिया। हिंदू सेना ने चेतावनी दी है कि महिलाओं का अपमान करने वाले जावेद हबीब का सैलून कहीं भी नहीं चलने देंगे।

[dgv_vimeo_video id=”663662157″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews