लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोपी का अवैध मकान जमींदोज

लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोपी का अवैध मकान जमींदोज

डबरा, सलिल श्रीवास्तव । ग्वालियर जिले के डबरा तहसील में लव जिहाद (Love Jihad) का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद सक्रिय हुए  ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) ने आरोपी के अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान डबरा (Dabra News) के जंगीपुरा में भारी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स तैनात था।

दर असल ग्वालियर (Gwalior News) के गोल पहाड़िया पर रहने वाली एक युवती से डबरा निवासी इमरान ने राजू खटीक बनाकर दोस्ती की और उसे प्यार में फंसाया। दोस्ती और प्यार को दोनों ने शादी के पवित्र बंधन में बदल दिया। राजू उर्फ़ इमरान ने शीतला माता मंदिर में युवती से शादी कर ली।  लेकिन जब वो उसे घर लेकर गया तो युवती को मालूम चला कि उसके साथ धोखा हुआ है, उसका पति राजू तो इमरान खान है। युवती ने किसी तरह इनके चंगुल से छूटकर ग्वालियर पहुंच कर महिला थाने में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें – लव जिहाद मामला : युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा, अब महिला थाना करेगा विवेचना

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद इमरान ने कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक सम्बन्ध बनाये  , उसके दो भाई अमन और पुन्नी ने भी उसका दुष्कर्म किया। एक मौलाना ओसामा ने उनकी शादी को अवैध बताकर धर्म परिवर्तन कराया और फिर निकाह कराया और उसके बाद दुष्कर्म किया।  सास सुग्गा बेगम ने कमरे में बंधक बनाकर बाहरी पुरुषों से दुष्कर्म कराया।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, हर गांव में किसान मित्र-किसान दीदी की होगी नियुक्ति, मानदेय भी मिलेगा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन हरकत में आया और आरोपी परिवार की कुंडली खंगाली।  उसके बाद जंगीपुरा स्थित उनके अवैध घर पर बुलडोजर चला दिया। आज की कार्यवाही में तहसीलदार दीपक शुक्ला, एसडीओपी विवेक शर्मा के साथ आस पास के थाना प्रभारी और नगर पालिका डबरा का अमला मौजूद रहा। अधिकारियों ने कहा कि एंटी माफिया अभियान के तहत यहाँ अपराधी तत्व राजू उर्फ़ इमरान द्वारा अवैध रूप से शासकीय भूमि पर बनाये मकान को गिराया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”702819755″]

[dgv_vimeo_video id=”702814724″]

[dgv_vimeo_video id=”702814960″]

[dgv_vimeo_video id=”702814179″]

[dgv_vimeo_video id=”702815729″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews