इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा के भाई को गोली मारी, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा के भाई को गोली मारी, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा (International wrestler Rani Rana)के भाई दिग्विजय सिंह को गोली मारी गई है। उन्हें गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण पुराना पारिवारिक विवाद बताया गया है।

रानी राणा ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को फोन पर बताया कि हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के जखारा गाँव में आज उनके बाबा के भाई और उनके परिवार के लोगों ने उनके माता-पिता और भाई पर फायरिंग कर दी। गोली उनके भाई दिग्विजय सिंह के सीने में लगी है जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उसे भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें – यहां पढ़िए 25 अक्टूबर की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

इंटरनेशनल रेसलर रानी (International wrestler Rani Rana) के मुताबिक उनके चचेरे बाबा और उनके परिवार के लोग उनके खेत पर कब्जा करना चाहते हैं पहले भी कई बार विवाद हुआ है। आज जब उनके पिताजी और भाई खेत पर थे तब वे लोग आये और फायरिंग शुरू कर दी। जैसे तैसे सबने जान बचाई। घटना की शिकायत हस्तिनापुर थाने में कर दी गई है। भाई की हालत अभी गंभीर है।

ये भी पढ़ें – MP के शासकीय सेवकों को मिलेगा मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, 10 लाख रुपये होगी पुरस्कार राशि

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews