MP Urban Body Elections : 9 कर्मचारी निलंबित, दो के लिए भेजा प्रस्ताव

mp suspended

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नगरीय निकाय चुनावों (MP Urban Body Elections) में ड्यूटी के दौरान लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।  ग्वालियर जिला निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 11 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

नगरीय निकाय चुनावों के लिए ग्वालियर में रविवार को आयोजित हुए मतदान दलों के प्रशिक्षण में निर्देशों के बाद भी  11 कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिसके खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्त कार्रवाई की है। ग्वालियर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Gwalior Collector and District Election Officer Kaushalendra Vikram Singh) ने इनमें से 9 कर्मचारियों को निलंबित (Employee Suspended) कर दिया है, साथ ही 2 प्राध्यापकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए संभाग आयुक्त को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें – MP नगरीय निकाय चुनाव पर बड़ी अपडेट, निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 12 निकाय में पुराने आरक्षण से होंगे चुनाव

अपर जिला दंडाधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रभारी एच बी शर्मा ने साफ किया है कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और प्रशिक्षण से नदारद रहने की प्रवृत्ति कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित हुए प्रशिक्षण में गैर हाजिर रहीं श्रीमती चंद्रलेखा जैन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पदमा, विजय शरण शर्मा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा नगर, श्रीमती मंगला खुले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मामा का बाज़ार, श्रीमती ज्योत्सना चौरसिया शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गजराराजा,  डी के गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनकगंज, श्रीमती उषा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टकसाल, देवेन्द्र शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरखी, आलोक गौड़ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय व श्रीमती बरखा भदौरिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिदर्शन को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा प्राध्यापक श्रीमती कृष्णा सिंह केआरजी कॉलेज व संजय स्वर्णकार केआरजी कॉलेज  के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए संभाग आयुक्त को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें – नगरीय निकाय चुनाव : आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची, 42 उम्मीदवार शामिल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews