ई प्रवेश में लापरवाही पड़ी भारी, प्राध्यापकों एवं परीक्षा नियंत्रक को कारण बताओ नोटिस

ई प्रवेश में लापरवाही पड़ी भारी, प्राध्यापकों एवं परीक्षा नियंत्रक को कारण बताओ नोटिस

ग्वालियर, अतुल सक्सेना । छात्र छात्राओं की सुविधा को देखते हुए मप्र सरकार ने ई प्रवेश (E Admission) व्यवस्था शुरू की है लेकिन विभागीय अधिकारियों अथवा प्रवेश प्रक्रिया में शामिल प्राध्यापकों और अन्य की लापरवाही से कई बार छात्र छात्राओं का कई बार नुकसान हो जाता है। ऐसी ही लापरवाही पर उच्च शिक्षा विभाग ने कार्यवाही की है।

उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त दीपक सिंह ने शासकीय कमला राजा स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय ग्वालियर (Government Kamala Raja Post Graduate Girls College Gwalior) के तीन प्राध्यापकों और एक परीक्षा नियंत्रक को ई-प्रवेश प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय की छात्रा कु. यशिका प्रजापति के प्रवेश में लापरवाही के कारण उन्हें टी.सी. रिपोर्टिंग नहीं हो सकी और वे नियमित प्रवेश से वंचित रह गई थीं।

ये भी पढ़ें – MP Police आरक्षक फिजिकल टेस्ट पर बड़ी अपडेट, इस दिन से फिर शुरू होगी परीक्षा

आयुक्त, उच्च शिक्षा ने शासकीय कमला राजा स्नातकोत्तर कन्या शासकीय महाविद्यालय (Government KRG PG College Gwalior) की वनस्पति शास्त्र की प्राध्यापक डॉ साधना पाण्डेय, समाज शास्त्र की डॉ जयश्री चौहान, राजनीति शास्त्र की प्राध्यापक डॉ सुधा सिंह तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ आर सी उपाध्याय को विभाग की छवि को धूमिल करने, प्रवेश नियमों की अवहेलना, कार्य के प्रति गंभीर उदासीनता और लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

ये भी पढ़ें – MP : शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, 5 अन्य जिलों में लागू होगी यह महत्वपूर्ण योजना, हजारों छात्रों को मिलेगा लाभ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews