Spice Jet ने शुरू की 5 शहरों के लिए ग्वालियर से फ्लाइट, शिवराज-सिंधिया भी रहे मौजूद

ग्वालियर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) के आसमान के लिए आज शुक्रवार से एक नया अध्याय और जुड़ गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  ने मंत्रालय संभालते ही मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) को स्पाइस जेट की 8 नई उड़ानों को स्वीकृति दी जिसका शुभारंभ आज शुक्रवार को ग्वालियर में हुआ।

यह भी पढ़े.. सरकारी नौकरी 2021 : मध्य प्रदेश में इन पदों पर निकली है भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

दरअसल, ग्वालियर के राजमाता विजया राजे सिंधिया हवाई अड्डे (Rajmata Vijayaraje Scindia Airport) पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर , पूर्व मंत्री इमरती देवी, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता सहित कई जन प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद राकेश सिंह दिल्ली से वर्चुअली जुड़े वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) भोपाल से वर्चुअली जुड़े।

शुक्रवार को ग्वालियर से पुणे के लिए पहली फ्लाइट शुरू हुई। जिसको अतिथियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं अहमदाबाद और मुम्बई के लिए शनिवार से फ्लाइट सेवा शुरू होगी। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर आज गुजरात, मुंबई सहित अन्य शहरों से जुड़ा है। मुझे खुशी है कि गुजरात मेरी ससुराल है, मैं गुजरात का दामाद हूँ और महाराष्ट्र मेरी जन्मभूमि है। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई से जबलपुर-दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट भी शुरू करेंगे।इसके बाद अक्टूबर में खजुराहो-दिल्ली-खजुराहो फ्लाइट शुरू होगी।

यह भी पढ़े.. MPPSC: 25 जुलाई को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, भोपाल में 72 केंद्र बनाए गए

ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि आने वाले समय में रीवा-भोपाल-जबलपुर-ग्वालियर में कनेक्टिविटी बढाएंगे। खास बात ये है कि स्पाइस जेट की जिन 8 उड़ानों का ऐलान किया गया है उनमें से 6 ग्वालियर से हैं, जबकि एक उड़ान जबलपुर से है। उधर ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर के मुताबिक तीन फ्लाइट पहले से ही चल रही थी। इसलिए 5 फ्लाइट मिली है… ये कहा जा सकता है। आपको बता दें कि कोलकाता, हैदराबाद, बैगलुरु और जम्मू की फ्लाइट पहले से चल रही थी। अब स्पाइसजेट की पुणे, मुंबई और अहमदाबाद की फ्लाइटें ग्वालियर से शुरू की गयी हैं।

ये रहेगा फ्लाइट का समय और दिन

1- ग्वालियर से पुणे फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दी दिन में 1 बजे चलेगी और 3: 25 पर पहुंचेगी।

2- पुणे से ग्वालियर फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10:15 चलेगी और 12:30 पर ग्वालियर पहुंचेगी।

3- जबलपुर से सूरत फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शनिवार को दिन में 11:20 बजे चलेगी और 1:15 बजे पहुंचेगी।

4- सूरत से जबलपुर फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 9:10 बजे चलेगी और 11:00 पहुंचेगी।

5 – ग्वालियर से अहमदाबाद फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को दिन में 4 बजे चलेगी और 5:45 बजे पहुंचेगी।

6- अहमदाबाद – ग्वालियर फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को सुबह 8:20 बजे चलेगी और सुबह 10:05 ग्वालियर पहुंचेगी।

7 – ग्वालियर से मुम्बई फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को सुबह 10:30 बजे चलेगी और 12:45 बजे पहुंचेगी।

8 – मुम्बई से ग्वालियर फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को दिन में 1:15 बजे चलेगी और 3:30 पर ग्वालियर पहुंचेगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: जल्द नया सिस्टम एक्टिव होने के आसार, मप्र के इन जिलों में आज बारिश की संभावना

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews