कमिश्नर ने निगम अधिकारी को निलंबित किया, ये है पूरा मामला

कमिश्नर ने निगम अधिकारी को निलंबित किया, ये है पूरा मामला

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर एक लापरवाह अधिकारी को निलंबित (Suspend) कर दिया है। लापरवाह निगम अधिकारी पिछले दिनों एमआईसी सदस्य द्वारा बुलाई गई बैठक से बिना सूचना गायब रहे, उन्होंने फोन भी बंद कर लिया। ऊर्जा मंत्री द्वारा चाही गई जानकारी भी उन्होंने उपलब्ध नहीं कराई।

ग्वालियर नगर निगम कमिशनर किशोर कन्याल (Gwalior Municipal Corporation Commissioner Kishor Kanyal, ) ने आज एक आदेश निकालकर क्षेत्रीय अधिकारी क्षेत्र क्रमांक 2 उप यंत्री रवि गोड़िया को निलंबित कर दिया है। अपने आदेश में कमिश्नर ने लिखा कि 19 अक्टूबर को एमआईसी सदस्य जनकार्य विभाग ने एक बैठक बुलाई थी जिसमें रवि गोड़िया बिना सूचना के अनुपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – 2 नवंबर को सीएम शिवराज देंगे बड़ी सौगात, योजना की पहली किश्त करेंगे वितरित, खाते में आएंगे 12500 रुपए

जब उन्हें फोन किया गया तो उन्होंने शीघ्र आने का कहा लेकिन फिर भी वो नहीं आये और अपना मोबाइल बंद कर लिया।  उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा चाही गई जानकारी को भी उपलब्ध नहीं कराया।  उनका ये आचरण मप्र सिविल सेवा आचरण अधिनियम का उल्लंघन है, इसलिए रवि गोड़िया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

ये भी पढ़ें – Dabra News : बदहाल कृषि उपज मंडी, व्यापारी-आढ़तिये कर रहे मनमानी, किसान नेत्री ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews