चर्चाओं में मप्र के यह दो IAS अफसर, इस काम को लेकर हो रही जमकर तारीफ

IAS

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) के लोगों के लिए सुविधाएं जुटाने और उसे व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी दो आईएएस (IAS) यानि जिला प्रशासन और नगर निगम के मुखिया पर है। इस समय दोनों ही एक्शन मोड में हैं। पिछले 12 घंटे के अंतराल में एक देर रात तो दूसरा सुबह सड़क पर उतर जाता है। हालांकि दोनों के काम अलग हैं लेकिन वे जो करते दिखे उसमें चिंता शहरवासियों की ही दिखाई दी।

यह भी पढ़े… Employment : रोजगार को लेकर शिवराज सरकार का बड़ा ऐलान, समय सीमा 30 दिन निर्धारित

ग्वालियर में इस समय तेज सर्दी पड़ रही है। तापमापी में पारा 8 से 10 डिग्री के आसपास चल रहा है। ऐसे में लोग घर पर ही रजाई में बैठना पसंद करते हैं लेकिन गरीबों का हाल बुरा है वे खुले आसमान के नीचे रात गुजारने पर मजबूर हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन के दो IAS अधिकारी सड़क पर उतरे हैं दोनों ने पिछले 12 घंटे के दरमियान जो किया वो शहरवासियों के लिये उनकी जिम्मेदारी, चिंता और संजीदगी बताता है।

कलेक्टर ने कड़ाके की सर्दी से बचाव के लिए गरीबों को बांटे कंबल

ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह (Gwalior Collector Kaushalendra Vikram Singh) गुरुवार की देर रात कड़ाके की सर्दी में फुटपाथ,फ्लाई ओवर और मंदिरों के आसपास ठिठुर रहे लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें अपने हाथ से कंबल बांटे। कलेक्टर  सिंह ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, विश्वविद्यालय पुल के पास, अचलेश्वर मंदिर के पास एवं ट्रॉमा सेंटर आदि क्षेत्रों में रात्रि में सर्दी में खुले आसमान के नीचे सो रहे करीब डेढ़ सौ गरीबों को कंबल वितरित किए तथा रात्रि में रैन बसेरों में सोने के लिए कहा। खास बात ये है कि ग्वालियर कलेक्टर (Gwalior Collector) सिंह अपने वाहन से खुद निकले और स्व प्रेरणा से उन्होंने ये कंबल बांटे।

निगम कमिश्नर भी सुबह निकले सड़क पर

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह गुरुवार की देर रात सड़क पर गरीबों की मदद करने निकले तो ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा (Gwalior Municipal Corporation Commissioner Shivam Verma)  शुक्रवार को सुबह तेज सर्दी में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाला सफाई एवं साफ सफाई का निरीक्षण करने निकल पड़े। उन्होंने थाटीपुर क्षेत्र मे थाटीपुर नाला, सुरेश नगर नाला के आसपास के क्षेत्रों को देखा और संबंधित अधिकारियों को थाटीपुर क्षेत्र में नाला सफाई कराने के निर्देश दिए। और लोगों से सफाई रखने की अपील की। निरीक्षण के दौरान ही कमिश्नर को एक व्यक्ति सड़क पर कचरा फेंकता दिखा तो उन्होंने उसपर 500 रुपये का जुर्माने लगा दिया।

यह भी पढ़े… MP College: 2 दिन के अंदर नहीं किया यह काम तो निरस्त होंगे नए एडमिशन

निगम कमिश्नर  वर्मा ने सभी अधिकारियों एवं वार्ड मॉनिटरों को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था के लिए नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें तथा कहीं भी साफ सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिले तो तत्काल कार्यवाही करें ।  वर्मा ने क्षेत्र में कार्य कर रहे सफाई कर्मियों से भी चर्चा की तथा उन्हें एप्रिन पहनने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कई सफाई कर्मियों द्वारा अपनी जो समस्याएं बताई गई कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निराकरण उच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

IAS IAS IAS IAS

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews