Transfer वाली तहसील में Join नहीं करना पड़ा महंगा, तीन पटवारी निलंबित

Transfer वाली तहसील में Join नहीं करना पड़ा महंगा, तीन पटवारी निलंबित

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior News) कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तीन पटवारियों को उनके ट्रांसफर वाली तहसील में join नहीं करने वाले तीन पटवारियों को निलंबित (Three Patwaris Puspended) कर दिया है।

ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय (Gwalior Collectorate Office) द्वारा 31 जनवरी 2022 को जारी आदेश के मुताबिक पिछले दिनों 19 जनवरी 2022 को कई पटवारियों के तबादला आदेश जारी हुए थे। जिसमें कुछ पटवारियों का ट्रांसफर ग्वालियर जिले में हुआ था। ग्वालियर में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद पटवारी बबलू कुमार हिंडोलिया, वीरेंद्र सिंह कुशवाह और सुश्री पूजा शर्मा की पदस्थापना भितरवार तहसील में की गई थी।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : परिवहन विभाग में थोकबंद तबादले, यहाँ देखें लिस्ट

आदेश में कहा गया है कि भितरवार तहसील में पदस्थापना आदेश के बाद उक्त तीनों पटवारियों ने वहां 31 जनवरी 2022 तक join नहीं किया। इन सभी पटवारियों क ए कृत्य मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 1, 2, 3 का उल्लंघन होने के साथ साथ वरिष्ठों के आदेश की अवहेलना एवं कर्तव्य विमुखता है।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : राज्य शासन ने इस अधिकारी को दी नई जिम्मेदारी

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तीनों पटवारियों के आचरण को गंभीर मानते हुए पटवारी बबलू कुमार हिंडोलिया,  वीरेंद्र सिंह कुशवाह और सुश्री पूजा शर्मा को निलंबित कर दिया है।  निलंबन अवधि में तीनों पटवारियों का मुख्यालय कार्यालय अधीक्षक भू अभिलेख, कलेक्टर कार्यालय ग्वालियर रहेगा।

ये भी पढ़ें – धूप से विटामिन D लेने का समय नहीं, डाइट में इन चीजों को करें शामिल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews