
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस (Gwalior Police) ने एक ऐसे हैकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसने एक परिवार के मोबाइल नंबर हैक कर अपहरण की धमकी दी है और 20 लाख रुपये की मांग कर रहा है। पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम और साइबर सेल मिलकर आरोपी की तलाश कर रही हैं।
एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें घासमंडी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसका मोबाइल नंबर किसी ने हैक कर लिया है इतना ही नहीं हैकर ने उसके परिवार के अन्य लोगों के मोबाइल मनंबर भी हैक कर लिए हैं।
ये भी पढ़ें – Gwalior News : फर्जी ASI बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रा से की ठगी
हैकर व्हाट्सएप मैसेज कर परेशान कर रहा है, उसने एक परिजन के अपहरण की धमकी दी है। आवेदक ने बताया है कि हैकर 20 लाख रुपये की मांग कर रहा है। पुलिस ने साइबर अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी हैकर की तलाश शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”648097763″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

