ओंकारेश्वर की नर्मदा नदी में डूबा हरियाणा का युवक, बांध के गेट बंद कर खोजा गया शव

ओंकारेश्वर की नर्मदा नदी में डूबा हरियाणा का युवक, बांध के गेट बंद कर खोजा गया शव

ओंकारेश्वर, डेस्क रिपोर्ट। ओंकारेश्वर (Omkareshwar) की नर्मदा नदी (Narmada river) में नहाने के दौरान युवक के डूब जाने की घटना सामने आई है। ये युवक हरियाणा से अपने स्कूल के अन्य बच्चों के साथ यहां पर आया था। घटना के बाद ओमकारेश्वर बांध के गेट बंद कर दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक ओमकारेश्वर के कोटि तीर्थ घाट पर हरियाणा के कुछ स्कूली बच्चों का दल आया हुआ था। इसी ग्रुप में से 17 साल के शौर्य कुमार झुनझुनवाला की डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद ओंकारेश्वर बांध के सभी गेट बंद कर पानी कम होने के बाद युवक का शव ढूंढा गया जो कुछ ही दूरी पर मिल गया। इस दौरान तहसीलदार और पुलिस सहित गोताखोर मौके पर मौजूद थे।

Must Read- सतना से सामने आई अमानवीयता की तस्वीरें, गौ माता के शव को 500 मीटर तक घसीटता दिखा JCB चालक 

पुलिस ने बताया है कि शौर्य कुमार झुनझुनवाला आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र में पढ़ता था। स्कूल के बच्चों के ग्रुप के साथ वह यहां पर आया था और नहाने के दौरान ही घटना हो गई। युवक शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews