सांसद चौहान के स्वास्थ्य में सुधार, सीएम शिवराज आज जा सकते हैं दिल्ली

सांसद चौहान के स्वास्थ्य में सुधार, सीएम शिवराज आज जा सकते हैं दिल्ली

देवास, सोमेश उपाध्याय। भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद नन्दकुमार सिंह चौहान (MP Nand Kumar Singh Chauhan) के बिगड़ते स्वास्थ्य के बाद उन्हे भोपाल से दिल्ली शिफ्ट किया गया था। चौहान के संसदीय क्षेत्र में लगातार उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ कई  स्थानों पर एक साथ सुंदरकांड का पाठ, महामृत्युंजय के जप व अन्य अनुष्ठान समर्थकों, कार्यकर्ताओ द्वारा जारी हैं।  शुक्रवार को भाजपा नेता पोपेंद्र सिंह बग्गा,मण्डल अध्यक्ष कु.टिकेन्द्रप्रताप सिंह द्वारा प्रसिद्ध बगलामुखी धाम नलखेड़ा में गुप्त नवरात्र के प्रथम दिवस ही हवन कर सांसद चौहान के दीर्घ जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने सांसद चौहान के दामाद  कु.जयदीप सिंह उदावत से चर्चा की  उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। गौरतलब है कि कल से लगातार ख़बरें  चल रही हैं जिसमे सांसद चौहान की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है,परन्तु दिल्ली के मेदांता अस्पताल में मौजूद उनके दामाद कु.जयदीप सिंह उदावत  ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ के माध्यम से अपील की है कि भ्रामक ख़बरें ना फैलाई जाए। दुआओं का असर हो रहा है और सांसद चौहान की सेहत में सुधार है। उधर जानकारी मिली है कि  आज शाम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) भी दिल्ली जा रहे हैं ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews