जबलपुर के पहरेवा क्षेत्र में भयानक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौके पर हुई मौत

आज सुबह 4:30 बजे जबलपुर के पहरेवा क्षेत्र में भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा तूफान गाड़ी और बस की टक्कर के चलते हुआ।
जबलपुर के पहरेवा क्षेत्र में भयानक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौके पर हुई मौत

जबलपुर जिले के थाना खेतोला अंतर्गत पहरेवा क्षेत्र में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। सुबह लगभग 4:30 बजे हुए इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भयानक घटना में प्रयागराज से जबलपुर की ओर आ रही तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे पेड़ से टकरा गई, जिसके चलते वह रॉन्ग साइड पर चली गई और सामने से आ रही तेज रफ्तार बस से टकरा गई।

हादसे में 6 लोगों की मौत के अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस भयानक हादसे की सूचना डायल 100 पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को तत्काल सिहोरा अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों की पहचान की जा रही है

वहीं, घायलों की स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान की जा रही है और पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। वहीं, इस भयानक घटना में जिस बस से तूफान गाड़ी की टक्कर हुई थी, वह बस घटनास्थल पर थोड़ी देर रुकने के बाद वहां से रवाना हो गई। बस का नंबर अज्ञात है, जिसे ट्रेस करने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

सड़क हादसा सुबह 4:30 बजे के करीब हुआ

यह भीषण सड़क हादसा सुबह 4:30 बजे के करीब हुआ। रात के अंधेरे में वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे पेड़ से टकरा गया और रॉन्ग साइड में चला गया। इस भयानक हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। हालांकि, पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews