नए साल के पहले दिन Gwalior की डरावनी तस्वीर, लापरवाही पड़ सकती है भारी

नए साल के पहले दिन Gwalior की डरावनी तस्वीर, लापरवाही पड़ सकती है भारी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश में कोरोना(MP Corona News) संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए सरकार बहुत प्रयास कर रही है  लेकिन लोग लापरवाह होते जा रहे हैं।  ग्वालियर (Gwalior News) में नए साल के पहले दिन एक ऐसी डरावनी तस्वीर सामने आई है जिसने चलता बढ़ा दी हैं। एक ओर जहाँ शहर में लगातार पांचवे दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिले वहीं लोगों का एक भारी लापरवाह हुजूम भी देखने को मिला।

मध्य प्रदेश में रोज बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या के बीच ग्वालियर से भी ऐसी ही ख़बरें आ रही हैं।  ग्वालियर में लगातार पांचवे दिन भी कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी रहा।  यहाँ 28 दिसंबर 2021 को 01 संक्रमित मिला, 29 दिसंबर 2021 को 04, 30 दिसंबर 2021 को 01, 31 दिसंबर 201 को फिर 01 संक्रमित मरीज मिला जबकि आज नए साल के पहले दिन 01 जनवरी 2022 को 06 संक्रमित मरीज मिले।

ये भी पढ़ें –  तेजी से बढ़े कोरोना के केस, केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए जारी की एडवाइजरी

जिला प्रशासन हालांकि शहर के लोगों को कोरोना अनुकूल व्यवहार अपनाने , कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील लगातार कर रहा है लेकिन इस अपील को शहर के लोग कितना संजीदगी से ले रहे हैं इसका प्रमाण आज नए साल के पहले दिन देखने को मिला।

 ये भी पढ़ें – MP Board ने शुरू की टोल-फ्री हेल्प लाइन सेवा, स्टूडेंट्स की शंकाओं का होगा समाधान

01 जनवरी 2022 को ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में भीड़ का एक ऐसा बड़ा हुजूम देखने को मिला जिसे देखकर ही कोई भी डर जाये। छुट्टी का लाभ उठाते हुए शहर के लोग गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) की तरफ मुड़ गए।  यहाँ भारी भीड़ प्रवेश के इन्तजार में लम्बी लाइन लगाए खड़ी थी, यहाँ सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियाँ उड़ती दिखाई दी।

ये भी पढ़ें – बदलना चाहते हैं AADHAR में लगी अपनी तस्वीर, जाने सरल प्रक्रिया और नियम

चिड़ियाघर के अंदर भी लोग वन्य प्राणियों को देखते समय कोरोना गाइड लाइन को भूल गए।  हालांकि चिड़ियाघर के गेट पर लगातार मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील का एनाउंसमेंट किया जा रहा था लेकिन ये केवल औपचारिकता साबित हुआ।

ये भी पढ़ें – फोन कॉल पर बेच रहा था अवैध शराब, नाबालिग भी शामिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार  

बहरहाल शहर में मरीजों के मिलने के सिलसिला जारी है संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है, जिम्मेदार आयोजन में व्यस्त हैं, राजनेता जश्न मना रहे हैं और लोग लापरवाह होते जा रहे हैं लेकिन यदि लोग ऐसे ही गैर जिम्मेदार बने रहे तो स्थितियां ख़राब होने में ज्यादा से नहीं लगेगा। इसलिए समझदारी और जिम्म्मेदारी निभानी जरूरी है।

[dgv_vimeo_video id=”661602474″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews