IAS Transfer 2024 : मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस अफसरों के तबादले, कईयों को अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, देखें लिस्ट

लगभग साढ़े पांच वर्ष से स्कूल शिक्षा विभाग का दायित्व संभाल रहीं प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के साथ आनंद विभाग का अतिरिक्त विभाग दिया है। वे पूर्व की तरह विशेष आयुक्त (समन्वय) मध्य प्रदेश भवन की जिम्मेदारी निभाती रहेंगी।
IAS transfer

MP IAS Transfer : लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद और बजट सत्र से पहले मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की मोहन यादव ने गुरुवार देर रात 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है। इसमेंअपर मुख्य सचिव, सचिव और अपर सचिव स्तर के अफसर इधर से उधर किए गए हैं।वही ग्वालियर, रीवा, नर्मदापुरम के संभागायुक्त बदले गए है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

जनसंपर्क विभाग में बड़ा बदलाव

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को एक बार फिर वन विभाग और डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को आयुक्त जनसंपर्क नियुक्त किया गया है।अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया (1989 बैच ) और विनोद कुमार (1989 बैच ) को मंत्रालय से बाहर भेजा गया है। कंसोटिया अब महानिदेशक प्रशासन अकादमी और विनोद कुमार को संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जानिए एमपी में किस आईएएस का कहां हुआ तबादला

  • IAS विनोद कुमार- संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान, भोपाल
  • IAS जे एन कांसोटिया- महानिदेशक, आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मध्य प्रदेश, भोपाल
  • IAS अशोक बर्णवाल- अपर मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन, वन विभाग
  • IAS रश्मि अरुण शमी- प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण
  • IAS एम सेलवेन्द्रन- सचिव, मप्र शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग विभाग
  • IAS डॉ. संजय गोयल- सचिव, मप्र शासन, स्कूल शिक्षा विभाग
  • IAS रघुराज एम आर- सचिव, मप्र शासन, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग
  • IAS डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खांडे- आयुक्त, जनसंपर्क, मप्र, भोपाल
  • IAS बाबू सिंह जामोद- आयुक्त, रीवा संभाग एवं आयुक्त, शहडोल संभाग (अतिरिक्त प्रभार)
  • IAS स्वतंत्र कुमार सिंह- संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, भोपाल
  • IAS कृष्ण गोपाल तिवारी- आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग
  • IAS मनोज खत्री- आयुक्त, ग्वालियर संभाग
  • IAS धनराजू एस- वि.क.अ.-सह-आयुक्त, वाणिज्यिक कर, इंदौर तथा वि.क.अ.-सह-श्रम आयुक्त, मप्र, इंदौर
  • IAS हरजिंदर सिंह- संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र तथा पदेन अपर सचिव, मप्र शासन, स्कूल शिक्षा विभाग

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews