मप्र में अवैध माइनिंग उत्खनन पर लगेगी रोक, अब होमगार्ड रहेंगे तैनात

मप्र में अवैध माइनिंग उत्खनन पर लगेगी रोक, अब होमगार्ड रहेंगे तैनात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश के माइनिंग विभाग (Mining Department) की ताकत बढ़ाने और उसके साथ छापामार कार्रवाई में मौजूद रहने के लिए सरकार ने अब माइनिंग विभाग को होमगार्ड्स उपलब्ध कराने का फैसला किया है।  शासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें – Twitter Poll: कमलनाथ की जगह नया प्रदेशाध्यक्ष कौन? इस नेता को मिले सबसे ज्यादा वोट

मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग (Home Department) के अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से जारी पत्र में महानिदेशक होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा को सम्बोधित करते हुए लिखा गया है कि खनिज साधन विभाग  द्वारा खनिज राजस्व संग्रहण एवं खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण की रोकथाम के लिए होमगार्ड सैनिक की मांग की थी।

ये भी पढ़ें – MP: आँगनवाड़ी-स्कूलों में 15 अगस्त तक पूरा होगा ये काम, मंत्री बोले-सर्वोच्च प्राथमिकता दें

अतः खनिज विभाग की मांग को देखते हुए होमगार्ड नियम 2016  29 (क) में वर्णित शर्तों के अधीन जिले वार 248 होमगार्ड सैनिक उपलब्ध कराये जाने का आदेश प्रदान करता है।

 ये भी पढ़ें – कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजयसिंह पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews