
MP: मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में दबंगों की कहानी कोई नई बात नहीं है आए दिन यहां अजीबोगरीब घटनाएं देखने और सुनने को मिलती है। लेकिन इस बार तो गजब ही हो गया। दरअसल, दमोह जिले में दबंगों की दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के बासी गांव में दबंगों ने जो काम किया है उसे देखकर और सुनकर हर कोई हैरान है। श्मशान घाट एक ऐसी जगह होती है जहां अंतिम संस्कार किया जाता है। लेकिन अब शमशान घाट की जमीन पर मक्के की फसल लगा दी गई है।
दरअसल, यहां के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के बासी गांव में दबंगों ने पंचायत की जमीन पर ही कब्जा कर लिया है, बताया जा रहा है कि पहले इस जमीन पर शमशान घाट हुआ करता था। इन दबंगों ने न केवल कब्जा किया बल्कि शमशान घाट में मक्के की फसल भी उगा दी। अब सवाल यह उठता है कि अगर गांव में इस बीच किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसका अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा।
गांववासियों ने इस स्थिति का सामना करते हुए दुआ की थी, कि जब तक फसल कटे नहीं, भगवान करे गांव में किसी की मौत ना हो, क्योंकि दबंगों से बहस करने में सभी को डर लगता है। लेकिन जब गांव में एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई तो लोगों को मजबूरी में मक्के की खड़ी फसल के बीच से शव ले जाना पड़ा। अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित स्थल पर फसल के बीच लोगों ने डर और दशहत के साथ अंतिम संस्कार किया, ताकि फसल को किसी प्रकार का कोई नुकसान न पहुंचे।
भारी संख्या में अंतिम यात्रा में पहुंचे लोग इस बात का ध्यान रख रहे थे की फसल को कोई नुकसान ना हो वरना उन्हें दबंगों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन कुछ देर बाद यह स्थिति देखने के बाद मरघट में मौजूद लोगों का सब्र टूट गया और ग्रामीणों ने स्थिति की तस्वीर कैमरे के सामने कैद की और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थानीय अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया।
CEO जनपद पंचायत मनीष बागरी का कहना
सीईओ जनपद पंचायत मनीष बागरी ने बताया कि रिपोर्टर के द्वारा उन्हें इस मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। ग्राम पंचायत के संबंध में अभी तक कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई थी, लेकिन अब मामला संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”1006850395″]
सुनिए ग्रामीणों की बात
[dgv_vimeo_video id=”1006850778″]
[dgv_vimeo_video id=”1006852004″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

