घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, धक्का देकर किया बाहर, संघर्ष में बच्ची घायल, मामला दर्ज

Gwalior: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक नाबालिग के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। आरोपी ने बच्ची को धक्का देकर बाहर फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई।
gwalior

Gwalior: ग्वालियर में घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, मनचला कुछ और गलत कर पाता बच्ची ने उसका विरोध किया और उसे धक्का देकर घर के बाहर खदेड़ दिया, हालांकि इस संघर्ष में बच्ची घायल हो गई, बहादुर बेटी ने होश में आने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र में बने सरकारी आवास योजना की मल्टी में रहने वाली कक्षा 11 की 16 वर्षीय छात्रा के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। युवक आया तो गलत इरादे से था लेकिन बच्ची ने बहादुरी दिखाते हुए उसका विरोध किया, विरोध से गुस्साए युवक ने नाबालिग के साथ मारपीट की जिससे उसके सिर और अन्य जगह चोट आई और वो बेहोश हो गई, फिर आरोपी भाग गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब भाई घर आया और बहन को बेहोश देखा फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

छात्रा ने पुलिस में की शिकायत में बताया कि उसके माता पिता प्राइवेट जॉब करते हैं । गुरुवार 29 अगस्त को मैं घर पर अकेली थी, मम्मी पापा जॉब पर गए थे, मैंने घर का दरवाजा बंद कर लिया था, दोपहर में करीब पौने दो बजे मैं नहा कर बाहर आई तो देखा कि पड़ोस में रहने वाला युवक राहुल बाथम सामने खड़ा था, उसे देखकर वो डर गई, वो बालकनी वाली विंडो से घर के अंदर घुस आया था , उसे जब बाहर जाने के लिए कहा और घर के बाहर निकालने लगी तो वह बाहर नहीं गया और उसने सीने पर जोर से हाथ मारा, हाथ पकड़कर मोड दिया और जोर से धक्का दे दिया। उसके माथे पर चोट आई और बेहोश होकर गिर गई और वो भाग गया।
[dgv_vimeo_video id=”1004470086″]

शिकायत में छात्रा ने बताया कि जब भाई घर आया तब उसने मुझे बेहोश देखा और अस्पताल लेकर गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी हिना खान ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर विश्व विद्यालय थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews