
खरगोन, डेस्क रिपोर्ट | कौन बनेगा करोड़पति (KBC-14) भारत का नंबर-वन रियालिटी शो है। यह एक ऐसा मंच है जहां प्रतिभागी अपने टैलेंट के दम पर लाखों रुपए अपने नाम करते हैं। जिसमें एक-से-बढ़कर-एक प्रतिभागी हिस्सा लेना चाहते हैं और अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। बता दें कि यह एक ऐसा मंच है जो लोगों को गरीबी से ऊभरने का मौका देता है। इस मंच से आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए कमा सकते हैं। जिसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। जिन्हें उनके दर्शकों द्वारा खूब सहारा जाता है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के इंजीनियर को भी हॉट सीट तक पहुंचने का मौका मिला।

KBC-14 में मध्यप्रदेश का इंजीनियर भी पहुंचे। जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर कुल 12 लाख 50 हजार रुपए अपने नाम किए। बता दें कि वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर गगनदीप सिंह भाटिया मध्यप्रदेश के बड़वाह जिले से हैं जो कि महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं। शो के दौरान गगनदीप ने अपने और अपने परिवार से जुड़ी बहुत सारी जानकारियां सेट पर शेयर की। खेल के दौरान वो 25 लाख के प्रश्न पर अटक गए और उन्होंने खेल को क्विट कर दिया और खेल खत्म करने के बाद अमिताभ बच्चन हर खिलाड़ी से खड़े होकर हाथ मिलाते हैं और उनका अभिनंनद और आभार करते हैं। ऐसे में हाथ मिलाने के दौरान गगनदीप ने अमिताभ से उनकी हाइट को मैच करते हुए कहा, ऑलमोस्ट सेम है। इस पर अमिताभ भी हंस पड़े। उन्होंने भी जवाब दिया- ऑलमोस्ट सेम ही है।

वहीं, गगनदीप ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, “मैं पुणे की IT कंपनी में कार्यरत हूं, लेकिन लॉकडाउन के बाद से ही वर्क फ्रॉम होम के चलते मैं बड़वाह में माता-पिता के साथ रह रहा हूं। मेरे माता-पिता हर दिन KBC देखते थे। वे मोबाइल पर भी खेलते थे। कभी प्रश्नों के जवाब में अटकने पर मैं उन्हें सही उत्तर बताता था। पिता हरविंदर के बार-बार कहने पर मैंने भी खेलना शुरू किया। कई प्रश्नों के जवाब देने और निश्चित अंक मिलने पर 30 सितंबर को KBC से फोन आया। 1 अक्टूबर को मेल कर जानकारी मांगी। 2 अक्टूबर को वीडियो इंटरव्यू हुआ। चार दिन बाद सिलेक्शन का कन्फर्मेशन भी आ गया।”

बता दें कि इस बार करोड़पति का 14वां सीजन है। जिसमें सभी कंटेस्टेंट पहुंच रहे हैं। इसके अलावा इस मंच से आपको घर बैठे भी लाखों रुपए जीतने का मौका मिलता है। जिसके लिए आपको सोनी लिव एप्प रियल टाइम में अमिताभ बच्चन के पूछे गए प्रश्नों का निर्धारित समय के दौरान उत्तर देना पड़ता है। सबसे फास्ट उत्तर देने वाले प्रतिभागी को सीजन के आखिरी में सेट पर बुलाया जाता है। साथ ही उन्हें जीती हुई रकम भेंट की जाती है।
यह भी पढ़ें – CBSE Board Exam 2022 : 10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, सैंपल पेपर-मार्किंग स्कीम सहित अन्य पर नवीन जानकारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

