नौकरी न मिलने पर शिक्षा विभाग के अकाउंटेंट की बंधक बनाकर पिटाई, डेढ़ लाख की रकम का मामला

MP: मध्यप्रदेश के गुना जिले में शिक्षा विभाग के एक अकाउंटेंट को नौकरी न देने के मामले में बंधक बनाकर पिटाई की गई। अकाउंटेंट ने तीन लोगों से ₹1.5 लाख रुपये लिए थे, लेकिन नौकरी दिलवाने का वादा पूरा नहीं किया।
Marpit Crime Police

MP: गुना जिले के मृगवास इलाके से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षा विभाग के अकाउंटेंट को बेरोजगार युवकों ने बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा। इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो का खुलासा जब हुआ तब पता चला कि अकाउंटेंट ने तीन युवकों से सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 50-50 हजार लिए थे।

जब युवकों को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने अकाउंटेंट से अपनी रकम की वापसी की मांग की। कुछ पैसे तो अकाउंटेंट ने लौटा दिए, लेकिन पूरी राशि लौटाने में वह नाटक कर रहा था। इसके चलते तीनों युवकों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। यह घटना 1 सितंबर की बताई जा रही है लेकिन इसका वीडियो आज यानी मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसलिए युवकों ने उठाया ये कदम

आपको बता दें, करीब एक साल पहले मृगवास इलाके में कुछ स्कूलों में चौकीदार की नियुक्ति के लिए अकाउंटेंट अजय शर्मा ने तीन लोगों से 50-50 हजार लिए थे और नौकरी दिलाने का वादा भी किया था। हालांकि, नई नियुक्तियों पर रोक लग गई थी। जिसके बाद से ही युवक लगातार अकाउंटेंट से अपने पैसे वापस मांग रहे थे। अकाउंटेंट ने अब तक 67 हर तो लौटा दिए, लेकिन 83 देना अभी बाकी था। जब भी युवक अकाउंटेंट से पैसे मांगते तो वह कुछ ना कुछ कहकर टाल देता। इसलिए युवकों को यह कदम उठाना पड़ा।

रकम लौटाने का दिया आश्वासन

जब अकाउंटेंट अजय शर्मा शाम को अपने घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने तलाश शुरू की। आसपास के लोगों से पूछता की तो पता चला कि उन्हें दो लोग बकन्या गांव की ओर ले गए हैं। इसके बाद युवक के परिजन भी बकन्या गांव पहुंचे और युवकों से बातचीत की और साथ ही रकम लौटाने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद ही युवकों ने अकाउंटेंट अजय शर्मा को छोड़ा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews