5 स्टार होटल की तरह लगता है देश का पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन, वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से है लैस

Private Railway station

Private Railway Station of India: इन दिनों देश के हर शहर में भारतीय रेलवे तेजी से प्रगति करता हुआ दिखाई दे रहा है। हर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर यात्रियों को जरूरत की हर चीज मुहैया कराई जा रही है। जिस तरह से रेलवे का विस्तार हो रहा है यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में रेलवे सेक्टर में भारत अन्य देशों से आगे निकल जाएगा।

अब भारत में सेमी हाई स्पीड ट्रेनों ने भी अपनी जगह बना ली है। इनमें सफर करने के लिए पैसा भले ही ज्यादा चुकाना पड़ता है लेकिन फिर भी सभी तरह की सुविधा मिलने के कारण आना जाना काफी आसान हो गया है।

अगर कोई आपको कहेगा कि तमाम तरह की वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से उपयुक्त एक प्राइवेट रेलवे स्टेशन लोगों के लिए शुरू किया गया है, तो जाहिर सी बात है कोई भी हैरान हो जाएगा। लेकिन यह सिर्फ बोलने वाली बात नहीं है। दिखने में किसी हाई-फाई एयरपोर्ट की तरह लगने वाला फाइव स्टार होटल की सुविधाओं से उपयुक्त ऐसा रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है। आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

भारत का पहला प्राइवेट स्टेशन

देश का पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज में स्थित है। जानकारी के मुताबिक इस रेलवे स्टेशन को प्राइवेट पार्टनरशिप की मदद से इंटरनेशनल लेवल पर डेवलप किया गया है। 2021 में इसका नाम बदलकर रानी कमलापति स्टेशन रख दिया गया था जो अब टिकट पर भी दिखाई देता है।

इन सुविधाओं से उपयुक्त

इस रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध है। यहां पर शॉपिंग सेंटर मौजूद है जहां खरीदारी का आनंद लिया जा सकता है। यहां रेस्त्रां भी है जहां स्वादिष्ट फूड का स्वाद चखा जा सकता है। पार्किंग आदि की भी स्टेशन उचित व्यवस्था की गई है। सबसे अच्छी बात यह है कि महिलाओं को ध्यान में रखते हुए यहां पर अलग से व्यवस्था है। यहां सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिससे प्राप्त होने वाली ऊर्जा को कामों में इस्तेमाल किया जाता है।

आपात स्थिति की तैयारी

जानकारी के मुताबिक इस स्टेशन का निर्माण इस तरह से किया गया है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में यात्रियों को 4 मिनट के अंदर बाहर निकाला जा सकता है। इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कभी भी गंभीर स्थिति बनने पर यात्रियों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

कौन थी रानी कमलापति

यह अपने आप में सोचने की बात है कि आखिर का जब इस स्टेशन का नाम हबीबगंज था, तो इसे रानी कमलापति क्यों कर दिया गया। आपको बता दें रानी कमलापति भोपाल पर राज करने वाली आखिरी रानी थी। वह गोंड राज्य के शासक निजाम शाह की पत्नी थी। मध्य प्रदेश के इतिहास में उनका नाम बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है और उनकी गौरव गाथा भोपाल में प्रसिद्ध है।

बनेंगे 8 मॉडर्न रेलवे स्टेशन

इंडियन रेलवे डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से इस समय 8 स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। इसमें भोपाल का हबीबगंज जो अब रानी कमलापति है से लगाकर पुणे, नई दिल्ली, गुजरात का सूरत और गांधीनगर, पंजाब का मोहाली स्टेशन शामिल है। इन सभी स्टेशनों पर रानी कमलापति की तर्ज पर फाइव स्टार होटल की तरह सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews