खुशखबरी: आज से भोपाल से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट, हफ्ते में 6 दिन मिलेगी सुविधा, जानिए शेड्यूल और किराया

इंडिगो एयरलाइंस कंपनी ने आज रविवार 1 दिसंबर से भोपाल टू गोवा की फ्लाइट शुरू कर दी है। इससे आप डेढ़ घंटे में भोपाल से गोवा पहुंच जाएंगे।
Flights Bhopal to goa

Bhopal To Goa New Flight: मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब भोपाल से गोवा और गोवा से भोपाल आना जाना बेहद आसान होने वाला है , क्योंकि इंडिगो एयरलाइंस कंपनी ने आज रविवार 1 दिसंबर से भोपाल टू गोवा की फ्लाइट शुरू कर दी है। इससे आप डेढ़ घंटे में भोपाल से गोवा पहुंच जाएंगे।इसकी बुंकिंग भी शुरू हो गई है।अब गोवा जाने के लिए भोपाल के लोगों को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट नहीं जाना पड़ेगा, अबतक यही से फ्लाइट लेना पड़ती थी।

इसके अलावा दिसंबर में भोपाल एयरपोर्ट से गोवा की प्लाइट के साथ 4 नई उड़ानों की सुविधा भी शुरू हो रही है। एयर इंडिया की प्लाइट हैदराबाद, मुंबई और बैंगलोर के लिए उड़ान भरेगी । एअर इंडिया एक्सप्रेस 15 दिसंबर से बेंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद के लिए चार नई उड़ाने शुरू करेगी। हालांकि अभी एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों की बुकिंग शुरू नहीं हुई है, संभावना है कि इंडिगो की तरह एयर इंडिया भी इन उड़ानों की बुकिंग जल्द शुरू करेगा। अगर आप भी हवाई यात्रा करते है तो कब से कौन सी फ्लाइट शुरू होगी, इसकी सारी जानकारी नीचे देख सकते है।

Bhopal To Goa Flight Route schedule

  • इंडिगो की फ्लाइट आज रविवार (1 दिसंबर) से भोपाल टू गोवा की फ्लाइट शुरू की गई है।
  • यह भोपाल के राज भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे तक चलेगी।
  • शनिवार को छोड़कर यह हफ्ते में 6 दिन सेवाएं देगी।
  • भोपाल से 180 सीटों वाली फ्लाइट गोवा के लिए उड़ान भरेगी।
  • भोपाल से गोवा चलने वाली फ्लाइट का शुरुआती किराया 5000 से 5500 के बीच निर्धारित किया है।
  • गोवा से प्रस्थान: दोपहर 01:00 बजे और भोपाल आगमन: दोपहर 02:50 बजे।फ्लाइट संख्या 6ई-366 गोवा से दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगी जो 2.50 बजे भोपाल आएगी, जिसका फेयर 5,335 रहेगा।
  • भोपाल से प्रस्थान: दोपहर 03:20 बजे और गोवा आगमन: शाम 05:10 बजे।
  • फ्लाइट संख्या 6ई-367 का भोपाल से डिपार्चर समय दोपहर 3.20 बजे, जो गोवा में शाम 5.10 बजे उतरेगी, जिसका फेयर 5,588 रुपए रहेगा।

भोपाल से उड़ाने भरने वाली अन्य फ्लाइट्स

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरू सुबह 10.00 बजे 15 दिसंबर से। फ्लाइट संख्या 2505-2506 बेंगलुरू से सुबह 9.30 बजे, डिपार्चर सुबह 10 बजे।
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस मुंबई दोपहर 12.25 बजे 15 दिसंबर से। फ्लाइट संख्या 1251-1252 मुंबई से सुबह 11.50 बजे डिपार्चर दोपहर 12.25 बजे।
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद दोपहर 2.30 बजे 15 दिसंबर। फ्लाइट संख्या 2682-2683 हैदराबाद से दोपहर 2 बजे डिपार्चर दोपहर 2.30 बजे।
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली सुबह 7.55 बजे 15 जनवरी 25 से। फ्लाइट संख्या 1251-1252 दिल्ली से अराइवल सुबह 7.10 बजे, डिपार्चर 7.55 बजे।

नवंबर में रीवा से भोपाल की शुरू हो चुकी है फ्लाइट

  • भोपाल से रीवा के लिए नई उड़ान सेवा शुरु।
  • यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।
  • यह उड़ान सेवा भोपाल से सुबह 7.30 बजे रवाना होगी और रीवा में 8.15 बजे पहुंचेगी।
  • वापसी उड़ान रीवा से शाम 5.30 बजे रवाना होगी और भोपाल में 6.15 बजे पहुंचेगी।
  • रीवा से भोपाल के लिए उड़ान संख्या एस9-514/एस9-515 का संचालन फ्लाय बिग एयरलाईन द्वारा किया जा रहा है।
  • दिल्ली या अन्य शहरों के रास्ते भोपाल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।टिकट बुकिंग ऑनलाइन या एयरपोर्ट पर की जा सकती है।
  • इस फ्लाइट में कुछ सीटें 999 रु में उड़ान योजना के अंतर्गत आरक्षित रहेंगी, जबकि अन्य सीटें डायनेमिक प्रॉइसिंग मॉडल के तहत तय की जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews